Ranchi News : दुकानदार पर हमला का सिर फोड़ा, तीन पर केस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 12:31 AM

विज्ञापन

Crime News : हिंदपीढ़ी थाना गली निवासी राजीव प्रसाद ने मारपीट और गाली- गलौज के आरोप में तीन लोगों पर कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

रांची. हिंदपीढ़ी थाना गली निवासी राजीव प्रसाद ने मारपीट और गाली- गलौज के आरोप में तीन लोगों पर कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में संजीव कुमार गुप्ता, संस्कार गुप्ता और आदर्श गुप्ता को आरोपी बनाया गया है. दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान में बैठे थे. इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग उनके पास पहुंचे और मारपीट कर सिर फोड़ दिया.

सनहा दर्ज कराया था

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पक्ष के लोग पहले से उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं. इसके पूर्व उन्होंने 10 जनवरी को सुखदेवनगर थाना में सनहा दर्ज कराया था. लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे पहले वह कोर्ट भी केस करा चुके हैं. अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती, तब आज उनके साथ मारपीट नहीं होती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola