Crime News : दुकान की छत तोड़कर 5.30 लाख का सामान चोरी

Author :SUNIL PRASAD
Published by :SUNIL PRASAD
Updated at :27 Mar 2025 12:37 AM
विज्ञापन
Crime News : दुकान की छत तोड़कर 5.30 लाख का सामान चोरी

दुकान संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है

विज्ञापन

रांची. हरमू रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान की एसबेस्टस शीट तोड़कर चोरों ने 5.30 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर दुकान संचालक पुरूलिया रोड निवासी कौशिक दास ने बुधवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि 22 मार्च को दुकान बंद कर घर चले गये थे. काम रहने के कारण दूसरे दिन दुकान नहीं खोल सके. 25 मार्च को जब दुकान खोला, तो एसबेस्टस शीट टूटा हुआ पाया. वहीं दुकान से 13 पीस इन्वर्टर, 10 पीस कार की बैट्री, 22 पीस बाइक की बैट्री, 10 पीस छोटा इन्वर्टर, तार व पुरानी और नयी बैट्री के अलावा अन्य सामान गायब था.

अली को रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

रांची. वर्ष 2018 में आर्म्स एक्ट के एक मामले में मो अली बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है. मामले में उसे 25 मार्च को हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी. लेकिन कुछ दिनों पहले हुए डोरंडा गोलीकांड में नामजद आरोपी मो अली की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया है. इस वजह से वह इस मामले में जेल में ही रहेगा. पुलिस कोर्ट के आदेश से रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी. मालूम हो कि डोरंडा गोलीकांड में पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola