Shibu Soren Passes Away: टुंडी के लोगों को जागृत करने के बाद 1977 में संताल परगना शिफ्ट हो गये गुरुजी

Shibu Soren Passes Away: धनबाद जिले के टुंडी ने शिबू सोरेन को दिशोम गुरु बना दिया. फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने टुंडी से मुंह मोड़ लिया. दिशोम गुरु क्यों संताल परगना के दुमका चले गये और उसे अपनी कर्मस्थी बना ली. इसके पीछे की पूरी कहानी आज हम आपको बतायेंगे.
Shibu Soren News | Why Dishom Guru Left Tundi: शिबू सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत धनबाद जिले के टुंडी से की थी. उन्होंने 70 के दशक में भूमिगत रहकर टुंडी में आदिवासियों को गोलबंद किया था. इस दौरान उन्होंने वहां के महाजनों और सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष छेड़ा था. इस आंदोलन को लोगों ने ‘धनकटनी आंदोलन’ का नाम दिया था. इसी आंदोलन में टुंडी के आदिवासियों ने शिबू सोरेन को ‘दिशोम गुरु’ का दर्जा दिया था.
1973 में जेएमएम का गठन हुआ, ’77 में हार गये चुनाव
चार फरवरी 1973 को धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का गठन हुआ. 1977 में शिबू सोरेन बतौर निर्दलीय उम्मीदवार टुंडी विधानसभा से चुनाव लड़े. टुंडी में दिशोम गुरु की प्रसिद्धि के बावजूद वे जनता पार्टी के सत्यनारायण दुदानी से चुनाव में मात खा गये. उन्हें 8,532 वोटों से शिकस्त मिली. चुनाव हारने के बाद टुंडी से गिरिडीह होते हुए दिशोम गुरु संताल परगना पहुंचे और वहां के लोगों में राजनीतिक और सामाजिक चेतना जगाने में जुट गये. वहां के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया. इस तरह गुरुजी ने टुंडी के बाद दुमका को अपनी कर्मभूमि बनाया.
गुरुजी ने दुमका से संताल में बनायी पैठ
वर्ष 1977 में गुरुजी दुमका पहुंचे और आदिवासियों के बीच अपनी पैठ बनायी. वर्ष 1980 में दुमका में कांग्रेस के दिग्गज नेता पृथ्वीचंद किस्कू को हराकर वह पहली बार लोकसभा पहुंचे थे. इस चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शिबू सोरेन को 1,12,160 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के पृथ्वीचंद किस्कू को 1,08,647 वोट मिले.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shibu Soren News: 1984 में हार गये चुनाव
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वर्ष 1984 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में लहर थी. इस लहर में शिबू सोरेन भी दुमका में नहीं टिके. कांग्रेस के पृथ्वीचंद किस्कू ने उन्हें हरा दिया. पृथ्वीचंद किस्कू को इस बार 1,99,722 और शिबू सोरेन को 1,02,535 वोट मिले थे.
1985 में जामा विधानसभा सीट से जीते गुरुजी
दुमका लोकसभा सीट पर मिली हार के बाद शिबू सोरेन वर्ष 1985 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीतकर विधानसभा पहुंचे. वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन फिर दुमका से लड़े और कांग्रेस के पृथ्वीचंद किस्कू को हराया.
शिबू सोरेन की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका में 2004 से 2014 तक 3 बार जीते गुरुजी
इसके बाद दिशोम गुरु लगातार वर्ष 1991 और वर्ष 1996 में दुमका से लोकसभा का चुनाव जीते. शिबू वर्ष 1998 में भाजपा के बाबूलाल मरांडी से 13 हजार वोटों से हारे थे. वर्ष 2002 के लोकसभा उप चुनाव में शिबू ने दुमका सीट पर फिर से जीत दर्ज की. वर्ष 2004, 2009 और 2014 में भी गुरुजी दुमका से चुनाव जीते. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुनील सोरेन ने उन्हें मात दे दी.
इसे भी पढ़ें
दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, झारखंड में शोक की लहर
समाज सुधारक से सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, ऐसी रही शिबू सोरेन की जीवन यात्रा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए