ePaper

शिबू सोरेन अमर रहे के नारे से गूंजी विधानसभा, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Updated at : 04 Aug 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
शिबू सोरेन अमर रहे के नारे से गूंजी विधानसभा, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
झारखंड विधानसभा में गूंजा ‘शिबू सोरेन अमर रहे’ के नारे.

Shibu Soren Long Live: झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इससे पहले स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने शोक संदेश पढ़ा. फिर सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ-साथ अन्य विधायकों ने भी ‘शिबू सोरेन अमर रहे’ के नारे लगाये. इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी.

विज्ञापन

Shibu Soren Long Live Slogan in Jharkhand Assembly| रांची, सतीश सिंह : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद सोमवार को विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही ‘शिबू सोरेन अमर रहे’ के नारे लगे. सबसे पहले विधायक प्रदीप यादव ने शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगाये. इसके बाद सत्ता पक्ष के अलावे कई विधायकों ने अपने सीट पर खड़े होकर शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगाये.

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने पढ़ा शोक संदेश

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज का ये दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुख और शोक का दिन है. झारखंड के महान नेता, मार्गदर्शक, झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद गुरुजी शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह स्वर्गवास हो गया.

इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, झारखंड में शोक की लहर

इसे भी पढ़ें : समाज सुधारक से सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, ऐसी रही शिबू सोरेन की जीवन यात्रा

शिबू सोरेन का नहीं रहना संपूर्ण भारत के लिए क्षति

रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के वंचित समाज को अंधकार से निकालकर हक-हुकूक के प्रकाश से उज्ज्वल करने वाले शिबू सोरेन का नहीं रहना झारखंड ही नहीं, संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है. राजनीतिक और सामाजिक जगत में अन्याय के खिलाफ प्रतिवाद के लिए वे जाने जाते थे. हम बहुत दुखित हैं कि बाबा नहीं रहे.

शिबू सोरेन से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1 से 7 अगस्त तक चलना था विधानसभा का मानसून सत्र

इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. सोमवार को सदन की कार्यवाही 11:07 बजे शुरू हुई थी. विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आहूत किया गया था.

इसे भी पढ़ें

Shibu Soren Death Live Updates: शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर, हर कोई दे रहा श्रद्धांजलि

Shibu Soren Death Reason: शिबू सोरेन के निधन की वजह क्या रही? कौन सी बीमारियां थीं गुरुजी की?

आदिवासियों के सबसे बड़े नेता शिबू सोरेन की प्रेरणा देने वाली 5 कहानियां

टुंडी के लोगों को जागृत करने के बाद संताल परगना शिफ्ट हो गये गुरुजी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola