Football : दीपक ब्रदर्स ने जीता शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल का खिताब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2025 10:07 PM
फाइनल में लिमिटेड एफसी को 2-0 से हराया
फाइनल में लिमिटेड एफसी को 2-0 से हराया
खेल संवाददाता, रांची
नौवें शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब दीपक ब्रदर्स ने जीत लिया. कुसई फुटबॉल ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये फाइनल में दीपक ब्रदर्स ने लिमिटेड एफसी को 2-0 से पराजित किया. दीपक ब्रदर्स की ओर से दोनों गोल ओटिका (12वें और 30वें मिनट) ने किया. मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि अजय नाथ शाहदेव, शंकर-विजय के परिजन, प्रो विजय सिंह, विनय कुमार, रिझु कच्छप, मधु कच्छप, कन्हैया सिंह, सेलीना लकड़ा, पिंकी तिर्की, विजय टोप्पो, राजेश कुजूर, प्रकाश सिंह व संदीप सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष जगत कुजूर, उपाध्यक्ष हरिहर, सचिव राजेश कच्छप, सह सचिव सिकंदर गोसाईं, कोषाध्यक्ष विश्व उरांव, सह कोषाध्यक्ष मंटू कच्छप समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










