Sawan 2024: रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, कलाकारों ने किया शिव तांडव

सावन महोत्सव का शुभारंभ करते गणमान्य
Sawan 2024: रांची के पहाड़ी मंदिर में गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर सावन महोत्सव का शुभारंभ किया गया. सुबह 3 बजे से सरकारी पूजा के बाद सबके लिए पट खोल दिया जाएगा. मुख्य मंदिर में सबके लिए जल और लोटा की व्यवस्था की गयी है.
Sawan 2024: रांची- राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में रविवार को सावन महोत्सव का शुभारंभ किया गया. गणेश वंदना से इसकी शुरुआत की गई, जहां शिव-पार्वती के जीवंत स्वरूप को दर्शाया गया. डांस झारखंड के कलाकारों द्वारा शिव तांडव किया गया. उसके बाद सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पहाड़ी बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया. सभी अतिथियों द्वारा महाकाल मंदिर में महाआरती एवं पूजा की गयी. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया.
सुबह 3 बजे सरकारी पूजा के बाद खुलेगा मंदिर का पट
सावन में पहाड़ी मंदिर में सभी भक्तों के लिए सुबह 3 बजे सरकारी पूजा के बाद पट खोल दिया जाएगा. सुबह सरकारी पूजा में मुख्य रूप से रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा, डीडीसी दिनेश यादव, SDO उत्कर्ष कुमार, समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय, प्रवक्ता बादल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.
74 वर्षों के बाद बन रहा संयोग
74 वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार से ही हो रहा है.
मौके पर ये थे उपस्थित
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, रांची विधायक सीपी सिंह, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर निगम प्रशासक अमित कुमार, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, नमन ठाकुर, सावन महोत्सव की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय, सचिव राकेश सिन्हा, समिति के उपाध्यक्ष कुमार राजा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, वित्त प्रभारी राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, अरुण वर्मा, रंजीत बिहारी, अजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, राजेंद्र सिंह, गगन कुमार, प्रेम वर्मा, राज कुमार तलेजा, दीपक नंदा, अमन सिंह, मंदिर के पुजारी पिंटू बाबा, मनोज मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.
Also Read: Shravani Mela 2024 LIVE: देवघर में श्रावणी मेला शुरू, श्रद्धालु अरघा से कर सकेंगे जलार्पण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










