ranchi news : योगदा सत्संग आश्रम में सत्संग, ब्रह्मचारी गौतमानंद ने कहा : स्वाध्याय का उद्देश्य है ईश्वरीय नियमों को जानना

Updated at : 28 Apr 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : योगदा सत्संग आश्रम में सत्संग, ब्रह्मचारी गौतमानंद ने कहा : स्वाध्याय का उद्देश्य है ईश्वरीय नियमों को जानना

ब्रह्मचारी गौतमानंद ने कहा है कि स्वाध्याय का उद्देश्य है ईश्वरीय नियमों को जानना और अपने जीवन को उसी के अनुरूप ढालते हुए उसे अपने कर्मों में उतारना.

विज्ञापन

रांची. ब्रह्मचारी गौतमानंद ने कहा है कि स्वाध्याय का उद्देश्य है ईश्वरीय नियमों को जानना और अपने जीवन को उसी के अनुरूप ढालते हुए उसे अपने कर्मों में उतारना. याद रखना है कि हमें हर हाल में ईश्वरीय नियमों का पालन करना है. स्वाध्याय को अपनाते हुए आध्यात्मिक पथ पर चलना है. ऐसा करेंगे, तो ये अच्छे काम ही आगे चलकर अच्छी आदतें बनेंगी. वे रविवार को रांची स्थित योगदा सत्संग आश्रम के श्रवणालय में आयोजित सत्संग में संदेश दे रहे थे.

धर्म के शाश्वत नियम हैं, जो हमेशा से हैं और रहेंगे

ब्रह्मचारी गौतमानंद ने कहा कि धर्म के शाश्वत नियम हैं, जो हमेशा से हैं और रहेंगे. आप खुद देखें कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भी धर्म चक्र है, लेकिन आश्चर्य है कि धर्म चक्र के बारे में स्कूलों में गहराई से पढ़ाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने कुछ नियम बनाये हैं. ब्रह्मांड को चलाने, उसे गति देने के लिए. अगर हम उनके नियमों को मानेंगे, तो आनंद में रहेंगे. उल्लंघन करेंगे तो स्वयं दंडित भी होंगे. हमें यह भी ख्याल रखना चाहिए कि चेतना दो चीजों से ऊपर उठती हैं. एक ध्यान से और दूसरा स्वाध्याय से. स्वाध्याय के लिए आपको एक समय भी सुनिश्चित रखना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola