12वीं के साइंस में सार्थक, कॉमर्स में मनीष और आर्ट्स में तलत रांची में अव्वल

Updated at :07 May 2024 1:20 AM
विज्ञापन
12वीं के साइंस में सार्थक, कॉमर्स में मनीष और आर्ट्स में तलत रांची में अव्वल

सीआइएससीइ की 12वीं परीक्षा में रांची जोन के नौ प्लस टू स्कूल से 12वीं के तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स से कुल 1050 विद्यार्थी शामिल हुए थे. रांची जोन के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं.

विज्ञापन

रांची. सीआइएससीइ ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया. रांची जोन के नौ प्लस टू स्कूल से 12वीं के तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स से कुल 1050 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. रांची जोन के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं. साइंस में सार्थक कुमार मिश्रा 98%, कॉमर्स में मनीष लुगुन 92.5% और आर्ट्स में तलत परवीन 94.5% सिटी टॉपर बने हैं. वहीं सिटी टॉप-5 की सूची में छात्राओं का दबदबा कायम है. तीनों संकाय के सिटी टॉप-5 में कुल 19 विद्यार्थियों ने जगह बनायी है, जिसमें 16 छात्राएं शामिल हैं. साइंस के टॉप-5 में सात विद्यार्थी शामिल हैं, जिसमें पांच छात्राएं हैं. कॉमर्स संकाय के सिटी टॉप-5 में छह विद्यार्थियों ने जगह बनायी है, जिसमें पांच छात्राएं हैं. वहीं, आर्ट्स के सिटी टॉप-5 की सूची में सभी छात्राएं शामिल हैं.

साइंस के सिटी टॉप-5 में

सार्थक कुमार मिश्रा, उज्ज्वल कुमार, एल्मा ग्वेन चेन, वंदना तिवारी, श्रेया साक्षी, सृष्टि सुमन गुप्ता, शीतल प्रिया शामिल हैं. कॉमर्स के टॉप-5 में मनीष लुगुन, मानसी प्रकाश, दिव्या कुमारी, तनीषा लामा, विवेक आनंद, स्वीटी कुमारी और

आर्ट्स टॉप-5 में तलत परवीन, अंशु एरा डांग, स्नेहा अंजलि टोप्पो, एंजल रिमिल होरो, कोमल तिग्गा और

प्रीति लकड़ा शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola