ePaper

Sarkari Naukri in Jharkhand: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 3 जुलाई को 1500 शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

Updated at : 01 Jul 2024 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
champai soren

Sarkari Naukri in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 3 जुलाई को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे.

विज्ञापन

Sarkari Naukri in Jharkhand: झारखंड के नवचयनित 1500 प्लस टू शिक्षकों को 3 जुलाई को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे.

प्रभात तारा मैदान में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह दिन के 12 बजे से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होगा. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल होंगे. राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी.

मार्च में 1000 शिक्षकों को दिया गया था नियुक्ति पत्र

इसमें से प्रथम चरण में लगभग 1000 शिक्षकों को इस वर्ष मार्च में नियुक्ति पत्र दिया गया था. झारखंड के नव चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. गणित, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी व वाणिज्य विषय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.

Also Read

झारखंड के सरकारी विभागों में 2,87,129 पद खाली, स्वीकृत पदों के विरुद्ध 38% कर्मी ही कार्यरत

चार साल के अंदर JSSC ने तृतीय वर्ग में 7587 पदों पर की नियुक्तियां, 38,636 पदों के लिए चल रही है प्रक्रिया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola