ePaper

JPSC: 234 मेडिकल अफसरों की नियुक्ति के लिए निकली वैकेंसी, 11 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन, जानें योग्यताएं

Updated at : 09 Jan 2022 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
JPSC: 234 मेडिकल अफसरों की नियुक्ति के लिए निकली वैकेंसी, 11 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन, जानें योग्यताएं

जेपीएससी ने मेडिकल अफसर की नियुक्ति के लिए 234 पदों पर वैकेंसी निकाली है. अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 से नौ फरवरी 2022 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसमें एसटी के लिए 81 और नारक्षित के 101 पद हैं

विज्ञापन

रांची : जेपीएससी की ओर से राज्य में 234 मेडिकल अफसरों (चिकित्सा पदाधिकारी) की नियुक्ति की जायेगी. इनमें 232 पद रेगुलर अौर दो पद बैकलॉग के हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 से नौ फरवरी 2022 (शाम पांच बजे) तक अॉनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क का भुगतान 10 फरवरी 2022 (रात 11.45 बजे ) तक कर सकते हैं.

अॉनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी 18 फरवरी 2022 (शाम पांच बजे) तक जमा कर सकते हैं. रेगलुर 232 पदों में अनारक्षित के 101 पद, एसटी के 81 पद, एससी के 13 पद, बीसी वन के 10 पद, बीसी टू के 12 पद, इडब्ल्यूएस के 15 पद हैं. जबकि क्षैतिज आधार पर आदिम जनजाति के दो, महिला के 12 पद, खेलकूद के पांच पद अौर नि:शक्त के लिए नौ पद शामिल हैं.

वहीं बैकलॉग के दो पद एसटी के हैं. आयोग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि विज्ञापित रिक्ति के पांच गुना से कम या पांच गुना के अनुपात में आवेदन पत्र प्राप्त होने की स्थिति में आयोग सीधे साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थी का चयन कर अनुशंसा भेजेगा. ज्यादा आवेदन होने पर लिखित परीक्षा होगी.

लिखित परीक्षा हुई तो :

यदि लिखित परीक्षा होती है, तो इसमें 100-100 अंकों के चार पत्र होंगे. हर पत्र के लिए दो घंटे मिलेंगे. सभी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस अॉब्जेक्टिव टाइप होंगे, जबकि साक्षात्कार 20 अंक का होगा.

शैक्षणिक अर्हता को माध्यम बनाया गया :

सिर्फ साक्षात्कार से चयन के लिए शैक्षणिक अर्हता को माध्यम बनाया गया है. इसके तहत मैट्रिक के लिए 10 अंक, इंटर के लिए 15 अंक, एमबीबीएस के लिए 55 अंक तथा साक्षात्कार के लिए 20 अंक कुल 100 अंक रखे गये हैं. एमबीबीएस के अंकों का निर्धारण उनके द्वारा सभी सेमेस्टर में प्राप्त कुल अंकों के योग के अाधार पर किया जायेगा.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola