पिपरवार में दसवीं के भैया-बहनों को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिपरवार में सम्मान समारोह आयोजित कर दसवीं के भैया-बहनों को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

पिपरवार. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिपरवार में सम्मान समारोह आयोजित कर दसवीं के भैया-बहनों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य लालू उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान नवम कक्षा के भैया-बहनों ने दसवीं के भैया-बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया. भैया-बहनों ने विद्यालय में प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा जीवन की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. इसकी तैयारी पूरी ईमानदारी के साथ करनी चाहिए. भैया-बहन शॉर्टकट फार्मूल के बजाय लगनपूर्वक परीक्षा की तैयारी करें. सफलता जरूर प्राप्त होगी. प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद पांडेय ने भी भैया-बहनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है. मेहनत के बल पर ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन बहन विजया, चारूलता व सोनू तिवारी ने किया. मौके पर आचार्य तरुण कुमार देव, विष्णुकांत पाठक, सरोज राय, रोहित कुमार गुप्ता, आदर्श कुमार, राकेश तिवारी, अजेश पांडेय, बिंदू सिंह यादव, वंदना बुंदेला, कुमारी अंशु, आंचल कुमारी, सेवक मनोज राम, बलविंदर सिंह, सरिता कुमारी, रानी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola