सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समरजीत स्कूल टॉपर

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समरजीत स्कूल टॉपर
रांची : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा का 12वीं साइंस और कॉमर्स में रिजल्ट श्रेष्ठ रहा है. विज्ञान संकाय में 93 और वाणिज्य संकाय में 50 विद्यार्थी शामिल हुए. विज्ञान संकाय में 91 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में सफल हुए.
समरजीत तिवारी 97.40 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बने हैं. वहीं सृष्टि कुमारी को 96, आनंद कुमार को 95.8, कोमल कुमारी को 95.8 और चंद्र प्रकाश को 95.4 फीसदी अंक मिले हैं. वहीं, शुभश्री दत्ता 93.80 प्रतिशत अंक लाकर कॉमर्स टॉपर बनी है.
नंदनी कुमारी को 86.60 और योगेश को 85.80 फीसदी अंक मिले हैं. स्कूल की प्राचार्य डॉ संध्या सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व स्कूल-शिक्षक के प्रयास से संभव हुआ है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










