ranchi news : संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा में 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत, गृह सचिव वंदना दादेल ने कहा : लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें विद्यार्थी

Updated at : 25 Apr 2025 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा में 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत, गृह सचिव वंदना दादेल ने कहा : लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें विद्यार्थी

संत जेवियर स्कूल, डोरंडा में 11वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा समारोह सह स्वागत कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि गृह सचिव वंदना दादेल ने किया.

विज्ञापन

रांची. संत जेवियर स्कूल, डोरंडा में 11वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा समारोह सह स्वागत कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि गृह सचिव वंदना दादेल ने किया. वंदना दादेल ने अपने शैक्षणिक और पेशेवर करियर के बारे में बताया. उन्होंने विद्यार्थियों को करियर की नयी शुरुआत, उच्च आकांक्षा और लक्ष्य के साथ संस्थान में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि छात्र बाज की तरह तूफान में भी लड़ना सीखें और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें. प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेन ने विद्यार्थियों को एकेडमिक के साथ-साथ सह पाठ्यक्रम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये. मौके पर डॉन बॉस्को स्कूल कोकर के प्राचार्य फादर बाबू वर्गीज, सिस्टर मीनाक्षी नायक, फादर जोसेफ किरण, फादर डेविड राइप्पन उपस्थित थे.

संत जेवियर्स कॉलेज में कार्यशाला हुई

टीम-ए-स्क्वायर्ड की ओर से गुरुवार को संत जेवियर्स कॉलेज रांची में व्यावसायिक विभाग के लिए जीडीपीआइ कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. मौके पर संस्थान की निदेशक वर्षा अग्रवाल भी मौजूद थीं. संचालन ए-स्क्वायर्ड मेंटर प्रवीण शर्मा ने किया. बताया गया कि यह कार्यशाला छात्रों को कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक आकर्षक नौकरी हासिल करने में मदद करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola