ePaper

Cricket: साई धुर्वा ए और मुरमा सीए जीता

Updated at : 12 Nov 2024 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket: साई धुर्वा ए और मुरमा सीए जीता

धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में आयोजित आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये.

विज्ञापन

रांची. धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में आयोजित आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में साइ धुर्वा ए ने बजरा क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बजरा क्रिकेट अकादमी ने 21.3 ओवर में 10 विकेट पर 62 रन बनाया. इसमें साइ धुर्वा की ओर से यशराज ने आठ व अनुज ने दो विकेट लिये. जवाब में साइ धुर्वा की टीम ने 10.5 ओवर में एक विकेट पर 63 रन बनाकर मैच जीता. इसमें आयुष ने 28 रन बनाये. दूसरे मैच में मुरमा सीए ने साइ धुर्वा बी को 22 रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरमा सीए ने 30 ओवर में छह विकेट पर 138 रन बनाये. इसमें रेयान ने 50 व अंशु ने 31 रन बनाये. साइ धुर्वा बी की ओर से ऋषव ने तीन विकेट लिये. जवाब में साइ धुर्वा बी की टीम 29.3 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गयी. इसमें अर्क राज ने 29 रन बनाये. मुरमा की ओर से शिवम व साहिल ने दो-दो विकेट लिये.

संक्षिप्त स्कोर:

बजरा क्रिकेट अकादमी: 62 रन (आकशदीप 18, यशराज आठ व अनुज दो विकेट). साई धुर्वा ए: 1/63 (आयुष 28). मुरमा सीए: 6/138 (रेयान 50, अंशु 31, ऋषव तीन विकेट). साई धुर्वा बी: 116 रन (अर्क राज 29, शिवम व साहिल दो-दो विकेट).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola