व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, केस दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 12:20 AM

विज्ञापन

लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदुआ निवासी व्यवसायी फारूख हुसैन से अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग है.

विज्ञापन

रांची़ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदुआ निवासी व्यवसायी फारूख हुसैन से अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग है. रंगदारी नहीं देने पर उनके पुत्र मो साकिब को ईद के पहले जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस संबंध में उन्होंने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. फारूख हुसैन ने बताया कि वे गुलदस्ता गुल फैक्टरी के संचालक है़ं जबकि उनके पुत्र मो साकिब की विकास के आगे रूक्का डैम रोड में छड़, सीमेंट आदि की हिंद इंटरप्राइजेज नामक दुकान है. दो अप्रैल की रात 7:36 बजे अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हें फोन आया. किसी ने देहाती भाषा का इस्तेमाल करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि पैसे नहीं देने पर ईद से पहले उनके पुत्र को जान से मार दिया जायेगा. इसके बाद से फारूख हुसैन का पूरा परिवार काफी भयभीत है. उन्होंने इसकी सूचना लोअर बाजार पुलिस को दी. रात होने के कारण तीन अप्रैल को उन्होंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद लाेअर बाजार पुलिस धमकी देने वाले मोबाइल नंबर किसके नाम से है और फोन कहां से किया गया है, इसकी जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola