राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में झारखंड के आठ स्केटर शामिल

Published at :16 May 2024 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में झारखंड के आठ स्केटर शामिल

रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए आठ स्केटरों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया

विज्ञापन

रांची. गोवा में 16 मई से शुरू हुई छठवीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए आठ स्केटरों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया. झारखंड टीम का नेतृत्व कोच शिव कुमार महतो, अभिषेक कुमार और राजेश कुमार राम (राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी) ने किया. झारखंड टीम में 9-11 वर्ष आयु वर्ग में धनबाद के सूफियान अख्तर, 11-14 वर्ष आयु वर्ग में रुद्रांश शर्मा, शिवम भारती, अभिनव कुमार, 14-17 वर्ष आयु वर्ग में अनिकेत प्रताप सिंह, मनीष कुमार व 17 वर्ष आयु वर्ग में हेमंत कुमार, जबकि 11-14 वर्ष आयु वर्ग में रांची के आरव प्रभात हिस्सा ले रहे हैं. टीम में सभी चनियत खिलाड़ियों को रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव सुमित शर्मा तथा संघ के संरक्षक अभिषेक राठौर ने शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola