रिम्स ट्रॉमा सेंटर में खुलेगी अमृत फार्मेसी, मिलेगी सस्ती दवा

Updated:
विज्ञापन
रिम्स ट्रॉमा सेंटर में खुलेगी अमृत फार्मेसी, मिलेगी सस्ती दवा

RIMS Trauma Centre: रिम्स ट्रॉमा सेंटर में जल्द अमृत फार्मेसी शुरू होगी, जहां मरीजों को सस्ती दर पर जेनरिक और ब्रांडेड दवाएं मिलेंगी. लाइसेंस प्रक्रिया पूरी होते ही संचालन शुरू होगा, जिससे निजी दुकानों पर निर्भरता और मरीजों का दवा खर्च कम होगा.

विज्ञापन

RIMS Trauma Centre : रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को जल्द ही सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध होंगी. ट्रॉमा सेंटर परिसर में अमृत फार्मेसी खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दुकान तैयार है, लेकिन औषधि लाइसेंस नहीं मिलने के कारण अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है. रिम्स प्रबंधन ने अमृत फार्मेसी के संचालक को लाइसेंस की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है, जिससे मरीजों को जल्द इसका लाभ मिल सके.

अब बाहर से दवा खरीदने की जरूरत नहीं 

वर्तमान में भर्ती मरीजों को कई ऐसी दवाएं बाहर की निजी दवा दुकानों से खरीदनी पड़ती हैं, जो रिम्स के दवा भंडार में उपलब्ध नहीं होती हैं. निजी दुकानों में ये दवाएं अपेक्षाकृत अधिक कीमत पर मिलती हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है. अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद डॉक्टरों से उन आवश्यक दवाओं की सूची ली जाएगी, जिन्हें अक्सर बाहर से मंगाना पड़ता है. 

अमृत फार्मेसी में दवाएं होंगी उपलब्ध 

इसी सूची के आधार पर फार्मेसी में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. इससे मरीजों के परिजनों को दवा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. अधर, शुक्रवार को अमृत फार्मेसी संचालकों के साथ रिम्स अधिकारियों की बैठक होगी.

रिम्स के आसपास खुल गई दर्जनों दवा दुकानें

रिम्स के ट्रॉमा सेंटर के आसपास दर्जनों दवा दुकाने खुल गई है. इन्हीं दवा दुकानों से सेंट्रल इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर में भर्ती मरीजों के परिजन दवा खरीदते हैं. सूत्रों के अनुसार, इन दवा दुकानों के प्रतिनिधि मरीजों को बेड तक दवा उपलब्ध करा देते हैं.

रिम्स के अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ ने कहा

अमृत फार्मेसी की दुकान तैयार हो गई है. लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है. लाइसेंस मिलते ही दुकान का संचालन शुरू हो जाएगा. यहां अच्छी दवा कंपनियों की जेनरिक और बांडेड दवा सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी. 

यह भी पढ़ें : कनाईश्वर पहाड़ पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अच्छी बारिश और सुख समृद्धि के लिए की गई पहाड़ पूजा

यह भी पढ़ें : श्रावणी 2026: पहली बार AI और WhatsApp से सजेगा देवघर का सुरक्षा कवच, हाईटेक होगी टेंट सिटी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola