कनाईश्वर पहाड़ पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अच्छी बारिश और सुख समृद्धि के लिए की गई पहाड़ पूजा

East Singhbhum News: पूवी सिंहभूम के चाकुलिया में कनाईश्वर पहाड़ पर पारंपरिक पहाड़ पूजा में हजारों श्रद्धालु जुटे. अच्छी बारिश, भरपूर फसल और सुख-समृद्धि की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. स्थानीय विधायक और सांसद भी वहां पूजा करने पहुंचे थे. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
East Singhbhum News: चाकुलिया के जयनगर गांव में शनिवार को ऐतिहासिक कनाईश्वर पहाड़ पूजा धूमधाम से आयोजित की गयी. पहाड़ पूजा के लिए कनाईश्वर पहाड़ में आस्था का जनसैलाब उमड़ा. पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं ओडिशा से लाखों श्रद्धालु पहाड़ पूजा में शामिल होकर अच्छी बारिश एवं सुख, शांति, समृद्धि की कामना की. दिन भर बारिश भी होती रही और लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते रहे. कनाईश्वर पहाड़ के आसपास के क्षेत्र में भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग रेंगते हुए नजर आ रहे थे. पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह जयनगर के ग्राम प्रधान सोमाय मांडी ने बताया कि कनाईश्वर पहाड़ का नाम कनाई देवता (शिव) और स्वर देवी (पार्वती) के नाम पर रखी गई है. पहाड़ के चोटी पर भगवान शंकर के स्वरूप कनाई देवता की पूजा होती है और पहाड़ की तराई पर माता पार्वती की स्वरूपा स्वर देवी की पूजा की जाती है.
पुजारी की सात पीढ़ी करते आ रही है पूजा
पुजारी सहदेव नायक, रवींद्र नायक, दानव नायक, गौरांग नायक ने विधि विधान के साथ पहाड़ पूजा संपन्न कराई. पुजारी सहदेव नायक की कई पीढ़ियां लगातार विधि विधान के साथ पहाड़ पूजा संपन्न कराते आ रहे हैं. पुजारी सहदेव नायक की सात पीढ़ियां कनाईश्वर पहाड़ पूजा करते आ रहे हैं. उनके नाम नीचे हैं…
पहली पीढ़ी : गंजाडी नायक,
दूसरी पीढ़ी : युधिष्ठिर नायक,
तीसरी पीढ़ी : आनंद नायक,
चौथी पीढ़ी : श्याम नायक,
पांचवी पीढ़ी : मनिंद्र नायक,
छठी पीढ़ी : कुलदा नायक, नित्य गोपाल नायक एवं कालीकिष्टो नायक.
सातवीं पीढ़ी : सहदेव नायक, गौरांग नायक, सिद्धेश्वर नायक एवं दानव नायक.
12 मौजा के ग्राम प्रधान करते हैं पहले पूजा
परंपरा के मुताबिक सबसे पहले पुजारी सहदेव नायक के नेतृत्व में पूजा की शुरुआत की गई. जिसके बाद 12 मौजा जयनगर, सालगडिया, बिहारीपुर, भंडारू, बिरदोह, जोड़ाम, शीशाखून, कांटाबनी, सीमांतसोल, ढेंगाम, बड़ानाटा, तिलाबनी के ग्राम प्रधानों की पूजा हुई.
पूजा को सफल बनाने में इनकी रही मुख्य भूमिका
पूजा को सफल बनाने में सोमाय मांडी, प्रफुल्ल ग्वाला, मुखिया पूनम मांडी, पूर्व मुखिया कनाई मांडी, राम महतो, कृष्णा महतो, संतोष मंडल, अक्षय नायक, कालीदास हेंब्रम, सुधीर ग्वाला, सुनाराम मांडी, ऋषिकेष ग्वाला, सुखेन माइति, विष्णु ग्वाला, खगेन माइति ने मुख्य भूमिका निभाई.
संसद के पुत्र कुणाल ने पुजारियों को किया सम्मानित
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो की अनुपस्थिति में उनके पुत्र समाज सेवी कुणाल महतो पहाड़ पूजा करने के लिए पहुंचे. युवाओं की टीम के साथ पहाड़ पहुंचकर कुणाल महतो ने पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने पहाड़ पूजा में शामिल पुजारियों को धोती और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया. मौके पर शतदल महतो, साधन मल्लिक, पार्थो महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, तरुण महतो, तापस महतो, चित्तो महतो आदि उपस्थित थे.
ऐतिहासिक धरोहर है कनाईश्वर पहाड़ : विधायक
बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर मोहंती ने पहाड़ पूजा में शामिल श्रद्धालुओं को पहाड़ पूजा की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि कनाईश्वर पहाड़ एक ऐतिहासिक धरोहर है. इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाकर सीढ़ी निर्माण एवं अन्य सुविधाएं दिलाने का ही परिणाम है कि इस वर्ष पहाड़ पूजा के लिए सबसे अधिक भीड़ कनाईश्वर पहुंची. उन्होंने चाकुलिया से लेकर शांति नगर तक पूजा के दौरान विधि व्यवस्था का जायजा भी लिया. चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत पुलिस बल को भी बधाई दी.
सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है कनाईश्वर पहाड़ : सांसद
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा सदियों से इस क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और लोक जीवन का अभिन्न अंग रही है. यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास, प्रकृति के प्रति सम्मान, सामाजिक एकता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है.
गोस्वामी ने राज्य की सुख-समृद्धि व अच्छी बारिश की कामना की
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और मत्था टेककर झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम मानसून की प्रार्थना की. मौके पर महादेव महतो, सुरेश सिंह, देवाशीष मंडल, सुधीर महतो, दिनेश सिंह, तुषार बेरा, संदीप चांद, उत्तम मुर्मू, पूर्णचंद सीट, रोहित पति, चंद्रदेव महतो, हिमांशु बेरा, मिंटू नंदी, मुरली दास, हेपी कुमार, तपन नायक, मुन्ना भारती, परिमल दास आदि उपस्थित थे.
कनाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल हुए कुणाल षाड़ंगी
बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी कनाईश्वर पहाड़ पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कनाईश्वर पहाड़ तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं. मौके पर श्याम मंडी, मुखिया साहेब राम मंडी, मोहन मिश्रा, शहदेव गोप, अरविंद सिंह, संजय सिंह उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें…
जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार
हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे सांसद और विधायक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










