जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार
अमर कुमार बाउरी
Jamshedpur Bandh: भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने जमशेदपुर और आदित्यपुर बंद की सफलता पर प्रेसवार्ता की. उन्होंने हेमंत सरकार पर कानून-व्यवस्था और ड्रग्स कारोबार को लेकर तीखे आरोप लगाए. पढ़ें, उन्होंने क्या कहा.
Jamshedpur Bandh, रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने जमशेदपुर और आदित्यपुर में पार्टी द्वारा बुलाए गए बंद को लेकर रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ बुलाए गए इस बंद को आम जनता का अपार और ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला है. यह बंद जनता ने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से रखा था, जिससे साफ हो गया कि लोग राज्य सरकार के खराब काम से बेहद गुस्से में हैं. साढ़े छह साल के कार्यकाल में पहली बार जनता ने इस अहंकारी सरकार का घमंड चूर-चूर करने का काम किया है.
आपके शहर में
सोशल मीडिया के जरिए ध्यान भटकाने की कोशिश नाकाम
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार को अब सस्ती राजनीति से बाज आना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र और सोशल मीडिया हैंडल्स का दुरुपयोग करके इस गंभीर मुद्दे को भटकाने (डायवर्ट करने) की नाकाम कोशिश की गई थी, लेकिन जमशेदपुर की जागरूक जनता ने सरकार को पूरी तरह आईना दिखा दिया है. सत्ताधारी दलों द्वारा फैलाई जा रही नकारात्मकता को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया. अमर बाउरी ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि पूरे झारखंड में कहीं भी जनता पर अत्याचार या शोषण होगा, भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत और सकारात्मक विपक्ष के रूप में वहां ढाल बनकर खड़ी रहेगी.
Also Read: ढुल्लू महतो से विवाद के बीच विधायक अरूप चटर्जी को ‘प्रिंस खान’ की धमकी, कहा- ‘रुपया दो या गोली खाओ’
वेंटिलेटर पर है झारखंड की कानून व्यवस्था
झारखंड की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए अमर बाउरी ने कहा कि आज पूरे झारखंड में विधि-व्यवस्था वेंटिलेटर पर आखिरी सांसें गिन रही है. उन्होंने कहा कि यह बदहाल स्थिति अचानक एक दिन में पैदा नहीं हुई है. इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में हेमंत सरकार के गठन के साथ ही हो गई थी. इस सरकार ने हमेशा अपराधियों के आगे घुटने टेके हैं और कानून-व्यवस्था से समझौता किया है. आज जमशेदपुर की शांति पूरी तरह भंग हो चुकी है. वहां खुलेआम नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है. पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा ड्रग्स और ब्राउन शुगर की सप्लाई और इस्तेमाल जमशेदपुर व आदित्यपुर में हो रहा है, जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है.” इस प्रेसवार्ता के दौरान मंच पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, दीनदयाल बरनवाल और रवि नाथ किशोर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने भी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए