रिम्स में खुलेगा रीजनल क्लिनिकल ट्रायल यूनिट, शासी परिषद की बैठक में 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर
RIMS
रिम्स शासी परिषद की बैठक में आईसीएमआर इंटेंट को कमरा आवंटित करने समेत 37 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई. इसके अलावा रीजनल क्लिनिकल ट्रायल यूनिट खुलने का रास्ता भी साफ हो गया है.
बिपिन सिंह, रांची : रांची में क्लिनिकल ट्रायल शुरू होने वाला है. राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में रीजनल क्लिनिकल ट्रायल यूनिट खुलने का रास्ता साफ हो गया है. मंगलवार को रिम्स शासी परिषद की हुई बैठक में ये फैसला लिया गया. इसमें आईसीएमआर इंटेंट (ICMR INTENT) को कमरा आवंटित करने समेत 37 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई. बैठक में 55वीं, 56वीं और 57वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के संपुष्टि भी की गई.
क्या कहा है रिम्स शासी परिषद ने
रिम्स शासी परिषद ने बैठक में कहा है कि प्रशासनिक भवन के पहले और दूसरे तल्ले पर बड़े-बड़े हॉल का एल्यूमिनियम पार्टीशन कर एक केबिन आईसीएमआर इंटेंट (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के इंडियन क्लिनिकल ट्रायल एंड एजुकेशन नेटवर्क) को आवंटित कर दिया जाये.
रिम्स में इग्नू को मिलेगी जगह, होगी पीजीडीएचएचएम समेत कई अन्य कोर्स की पढ़ाई
रिम्स में इग्नू को भी जगह मिल सकेगी. इसके अलावा पीजीडीएचएचएम समेत कई कोर्स की पढ़ाई भी संस्थान में हो सकेगी. शासी परिषद की बैठक में इस पर भी मुहर लग गयी है.
बैठक में ये लोग थे शामिल
रिम्स शासी परिषद की बैठक मंगलवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कर रहे थे. बैठक में परिषद के सदस्य रांची के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कांके के विधायक समरी लाल, रिम्स के निदेशक डॉ राज कुमार, रिनपास के डायरेक्टर, रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. वहीं, एम्स के डायरेक्टर इस मीटिंग में ऑनलाइन जुड़े थे.
पुरानी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार करने के प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
बैठक में 60 साल पुरानी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार करने और परिसर का कायाकल्प करने पर निर्णय लिया गया. इसके अलावा एमआरआई मशीन की खरीदारी में सिंगल टेंडर के आड़े आने वाली समस्या को दूर कर रिपीट ऑर्डर पर मशीन खरीदने समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










