ePaper

स्थायी निदेशक की दौड़ में रिम्स के कई अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा है आवेदन

Updated at : 17 Nov 2023 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
स्थायी निदेशक की दौड़ में रिम्स के कई अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा है आवेदन

वर्तमान स्थिति ऐसी है कि अलग-अलग रंग की चादर तो छोड़िये, कई मरीजों के बेड पर चादर ही गायब है या गंदी चादर बिछी हुई है. मरीज के परिजन चादर बदलने के लिए नर्सिंग स्टाफ से आग्रह करते हैं

विज्ञापन

रांची : स्वास्थ्य विभाग द्वारा रिम्स में स्थायी निदेशक के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 17 नवंबर है. निदेशक बनने की दौड़ में प्रबंधन के कई अधिकारी लगे हैं, जिससे काम प्रभावित होने लगा है. वहीं, शासी परिषद की 55 वीं बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण फैसले अब तक अधर में पड़ा हुआ है. इंतजार यह हो रहा है कि स्थायी निदेशक की नियुक्ति हो जाये, तभी इससे संबंधित फाइल पर काम शुरू हो. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में 55 वीं बैठक 26 मार्च को हुई थी, जिसमें सप्ताह के सात दिनों में अलग-अलग रंग की चादर बिछाने पर फैसला हुआ था.

वर्तमान स्थिति ऐसी है कि अलग-अलग रंग की चादर तो छोड़िये, कई मरीजों के बेड पर चादर ही गायब है या गंदी चादर बिछी हुई है. मरीज के परिजन चादर बदलने के लिए नर्सिंग स्टाफ से आग्रह करते हैं, लेकिन उनको चादर नहीं मिलती. कई वार्ड में भर्ती मरीजों को ठंड में अपने घर से मंगाकर कंबल ओढ़ना पड़ रहा है. हालांकि प्रबंंधन का कहना है कि अलग-अलग रंग की चादर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है. सिस्टर इंचार्ज को पर्याप्त मात्रा में चादर दिया गया है, जिनको प्रतिदिन बदलना है.

Also Read: रांची रिम्स में गायब मिले सीनियर डॉक्टर और कर्मी, प्रबंधन ने जारी किया शोकॉज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola