विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर खलारी में समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर खलारी में समीक्षा बैठक

बैठक में हाउस नंबरिंग एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

खलारी. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव अंबष्ट की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार खलारी में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) की पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई. बैठक में सभी बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलओ एवं डीलर उपस्थित थे. बैठक में हाउस नंबरिंग एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान 65 प्रतिशत से कम मैपिंग कार्य करने वाले बीएलओ को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए. साथ ही उपस्थित सभी डीलरों को एसआईआर के प्रति आम नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में रूपेश कुमार रवानी सहित योगेश प्रसाद योगेश, हरक्यूलस प्रसाद साहू, राजेंद्र नायक, महावीर महतो, रिशु कुमारी, बलराम कुमार महतो, रंजीत कुमार कुंडू, विपिन कुमार वर्मा, नारायण सिंह, पूनम देवी, तारा कुमारी, उमेश गंझू, भोला नाथ चौहान, निशा कुमारी, सावित्री देवी एवं अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola