ePaper

PHOTOS: देसी-विदेशी फूलों को लेकर क्रेजी हैं राजधानीवासी

Updated at : 06 Dec 2022 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: देसी-विदेशी फूलों को लेकर क्रेजी हैं राजधानीवासी

देसी-विदेशी फूलों की सुगंध से अपनी रांची महक रही है. रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू मौसम को खुशनुमा बना रही है. एक तरफ आर्किड, एंथोनियम, जरबेरा, ग्लाइडोअस, गेडी, क्रिसैंथेमम (गुलदाउदी), डच रोज जैसे विदेश फूल सबको लुभा रहे हैं, तो देसी रजनीगंधा, गुलाब और गेंदा की महक भी बिखरी हुई है.

विज्ञापन
undefined

खासकर फूलों की ये किस्में शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए मंगायी गयी हैं. दर्जनों वेराइटी दूसरे राज्यों से मंगवायी जा रही हैं. इन फूलों की खूबसूरती शादी समारोह में स्टेज डेकोरेशन से लेकर गैलेरी और वरमाला में देखी जा सकती है. इन फूलों को लेकर राजधानीवासी भी जबरदस्त क्रेजी दिख रहे हैं, तभी तो लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं. फूलों से मोहब्बत देखते ही बन रही है.

undefined

ग्लेडियोलस पूर्वी भारत से थोक भाव में रांची के बाजार में पहुंच रहा है. बोलचाल की भाषा में इसे लोग जेडी फूल का नाम दे चुके हैं. बाजार में इस फूल के दर्जनों रंग मौजूद हैं. इसमें लाल, नारंगी, सफेद, पीला, बैंगनी मुख्य है. वहीं सफेद रंग के साथ मिक्स कर इसकी दर्जनों वेराइटी तैयार की जा रही है. समारोह में सजावट और उपहार के लिए दिये जाने वाले गुलदस्ते में इसे इस्तेमाल किया जा रहा है. एक स्टिक की कीमत 15 से 20 रुपये है.

undefined

इन दिनों दिखने वाले गुलाब देसी नहीं है. विदेशी डच रोज को पुणे से मंगाया जा रहा है. इस लगन में बड़े आकार के गुलाबों का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है़ वरमाला में डच रोज का इस्तेमाल किया जा रहा है.

undefined

गुलदस्ते और समारोह के लिए तैयार होनेवाले स्टेज में जिप्सी फूल ने अपनी जगह बना ली है. कोलकाता में इसकी बड़ी मात्रा में खेती की जा रही है. यही कारण है कि रांची के बाजार में यह आसानी से उपलब्ध हो रहा है. दुकानदारों ने बताया कि सजावट में हरे पत्ते और छोटे सफेद फूल के गुच्छे का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है. इसका एक बंडल 50 रुपये में उपलब्ध है.

undefined

शादी समारोह में सबसे ज्यादा मांग ऑर्किड फूलों की है. खासतौर पर वरमाला में सफेद और नीले रंग के ऑर्किड फूलों का खूब इस्तेमाल हो रहा है़ मूल से आर्कटिक प्रदेश में पाये जानेवाले इन फूलों की खेती दक्षिण भारत में भी हो रही है. ये फूल बेंगलुरु से मंगवाये जा रहे हैं. ऑर्किड फूलों के बैंगनी रंग को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक स्टिक की कीमत 30 रुपये है़ वहीं, वरमाला के लिए इस फूल पर लोग 6000 रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं. वहीं, कम बजट वाले लोग इसकी आर्टिफिशियल स्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं.

undefined

राजधानी के बाजार में जरबेरा फूल की छह वेराइटी उपलब्ध है. दक्षिण अफ्रीका के इस फूल का इस्तेमाल शादी समारोह में स्टेज सज्जा के लिए काफी किया जा रहा है. इसे ट्रांसवल डेजी या बारबेटेन डेजी के नाम से भी जाना जाता है. राजधानी की फूल दुकानों में इसकी वेराइटी उपलब्ध है. इसे खासकर पुणे से मंगवाया जा रहा है. लाल, पीले, गुलाबी, बैंगनी, नारंगी और सफेद रंग की वेराइटी सबको लुभा रही है. इसकी कीमत 20 रुपये प्रति स्टिक है.

undefined

चाइनीज फूल के नाम से प्रचलित क्रिसैंथेमम (गुलदाउदी) कोलकाता के बड़ा बाजार फ्लावर मार्केट से रांची पहुंच रहा है. लगन के बाजार में इसे सजावट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. दुकानों में गुलदाउदी सफेद, लाल, पीला, गुलाबी, सफेद व गुलाबी मिक्स, सफेद व पीले मिक्स रंगों में उपलब्ध है. इसे स्टार फ्लावर का भी नाम दिया गया है, क्योंकि उपहार के लिए तैयार गुलदस्ते में गुलदाउदी ही शान है. एक पीस की कीमत 20 रुपये है.

undefined

कोलकाता फ्लावर्स के सूरा मैती ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में विदेशी फूलों की कीमत में 15% तक का इजाफा हुआ है. कीमत में वृद्धि का मुख्य कारण ट्रांसपोर्टेशन चार्ज है. इसके बावजूद लोग फूलों की अच्छी-खासी खरीदारी कर रहे हैं. नवंबर-दिसंबर के लगन के लिए डीलर्स को पहले से ही ऑर्डर दे दिया गया है.

undefined

साथ ही मंडप और दूल्हे की गाड़ी को खास तौर पर सजाया जा रहा है. बाजार में डच रोज लाल, गुलाबी, सफेद, नारंगी, सफेद और गुलाबी मिक्स रंग में उपलब्ध है. एक पीस की कीमत 25-30 रुपये है. दुकानदारों ने बताया कि लोग वरमाला के लिए 7000 रुपये तक खर्च कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola