Ranchi News : पाइप लाइन ठीक होने के बाद आज से सामान्य होगी जलापूर्ति

Published by :MUNNA KUMAR SINGH
Published at :03 Jun 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : पाइप लाइन ठीक होने के बाद आज से सामान्य होगी जलापूर्ति

रुक्का शहरी जलापूर्ति योजना के तहत राइजिंग पाइप लाइन में मरम्मत का कार्य मंगलवार को पूरा हुआ.

विज्ञापन

रांची. रुक्का शहरी जलापूर्ति योजना के तहत राइजिंग पाइप लाइन में मरम्मत का कार्य मंगलवार को पूरा हुआ. इसके बाद देर शाम जिला स्कूल, एमइएस समेत कई इलाकों में जलापूर्ति का काम शुरू किया गया. बुधवार की सुबह रातू रोड इलाके में जलापूर्ति की जायेगी. पेयजल एवं स्वच्छता स्वर्णरेखा शीर्ष प्रमंडल रांची के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि रुक्का शहरी जलापूर्ति योजना के तहत रहमान हॉस्पिटल के नजदीक, हुटहाप चॉकलेट फैक्ट्री के समीप, रुक्का मेन गेट के समीप, सुधांशु स्कूल के समीप व रुक्का चौक के समीप राइजिंग पाइप लाइन में हुए लीकेज की मरम्मत की गयी. देर शाम जिला स्कूल समेत कई इलाकों में जलापूर्ति शुरू कर दी गयी है. बुधवार से शहर में जलापूर्ति सामान्य हो जायेगी. लीकेज पाइप की मरम्मत को लेकर रुक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (जलशोध संस्थान) से दो जून से शटडाउन लिया गया था. इसकी वजह से शहर के लगभग पांच लाख लोगों को सोमवार को पानी नहीं मिल पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola