रैविमो का 10 को तय बंदी कार्यक्रम स्थगित
Published by : ROHIT KUMAR MAHT Updated At : 09 Mar 2026 6:52 PM
रैयतों संग रैयत विस्थापित मोर्चा का 10 मार्च को पूर्वनियोजित बंदी कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया गया है.
मैक्लुस्कीगंज. रैयतों संग रैयत विस्थापित मोर्चा का 10 मार्च को पूर्वनियोजित बंदी कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया गया है. रैविमो नावाडीह शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा व भरत महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीएल द्वारा मैक्लुस्कीगंज टू पिपरवार राजधर साइडिंग तक रेलवे लाइन निर्माण के लिए हेसालौंग, गंझूटोला, मायापुर, सरना, महुलिया आदि गांव के रैयतों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था. जिसमें कुछ लोगों को नौकरी तो मिली लेकिन कई रैयत आज भी उचित मुआवजा व नौकरी से वंचित हैं. तीन दशक पूर्व अधिगृहित भूमि के आश्रितों ने सीसीएल पिपरवार प्रबंधन व सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों से बार बार छले जाने के बाद एक बैठक में रैविमो के नेतृत्व में मैक्लुस्कीगंज टू पिपरवार राजधर रेलवे लाइन फेज वन को एक आंदोलन के तहत 10 मार्च को बाधित करने का फैसला लिया गया था. इससे पूर्व 9 मार्च सोमवार को ही प्रबंधन की पहल पर पिपरवार सभागर में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जेके सिंह परियोजना पदाधिकारी, मोहनलाल सिंह वरीय प्रबंधक माइनिंग (रेलवे साइडिंग प्रबंधक) रवि बाड़ा स्टॉफ ऑफिसर (मानव संसाधन) हेमचंद्र महतो प्रबंधक (मानव संसाधन) राजीव रंजन प्रबंधक खनन( भू0 एवं रा0) सहित रैविमो के शिवनारायण लोहरा रैयतों संग शामिल थे. बताया गया कि द्विपक्षीय वार्ता के पश्चात उक्त समस्याओं का निपटारा के लिए दस दिनों अंदर सार्थक पहल किया जायेगा. सहमति बनने पर बंदी कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. बैठक में भरत महतो, विश्वनाथ लोहरा, ताहिर अंसारी, कृष्णा गंझू, सुकरा गंझू, विनय टोप्पो, सुनील मुंडा अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










