रानीचांचो गांव में निकाली गयी रथयात्रा

Updated at : 27 Jun 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
रानीचांचो गांव में निकाली गयी रथयात्रा

प्रखंड के रानीचांचो गांव में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो़.

प्रखंड के रानीचांचो गांव में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम, बहन सुभद्रा व अन्य विग्रहों को रथ पर आरूढ़ कर परिसर में घुमाया. रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं के बीच होड़ मची रही. भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. इससे पहले भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही रानीचांचो के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही. यहां आचार्य विशु पाढ़ी व वर्मा पाढ़ी ने पूजा करायी. रथयात्रा के दौरान मेला भी लगा है. जहां देर शाम तक लोगों ने मेले का आनंद उठाया. रथयात्रा व मेला के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने में रथयात्रा आयोजन समिति के सुकरु गोप, उमा गोप, राजेश ग़ोप, कुंवर गोप, राजू महतो, बालसिंग महली, उदय गोप, दिनेश गोप, मोहन गोप, शक्ति महलु, चंदर उरांव, रमेश गोप, मोहन गोप, शक्ति महली आदि ने सहयोग किया.

चान्हो 1, रथ खींचते श्रद्धालु.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola