रतन लाल बने खलारी सुपन समाज के प्रमुख

Updated:
विज्ञापन
रतन लाल बने खलारी सुपन समाज के प्रमुख

खलारी सुपन समाज की बैठक सोमवार को केडी नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

खलारी. खलारी सुपन समाज की बैठक सोमवार को केडी नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता रोशन लाल ने की. बैठक में खलारी प्रखंड सुपन समाज के प्रमुख एवं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमें सर्वसम्मति से रतन लाल को प्रमुख तथा संजय राम को अध्यक्ष चुना गया. वहीं बताया गया कि कुछ माह पूर्व समाज प्रमुख अशर्फी राम के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई. पांचों ब्रांच के मुखियाओं ने आपसी सहमति से दोनों पदाधिकारियों का चयन किया. वहीं बैठक में दोनों पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने माला पहना कर सम्मानित किया. संचालन अशोक राम द्वारा किया गया.बैठक में देव लाल राम, दशरथ राम, घुरू राम, संजय मंत्री, रवि राम, पप्पू राम, अमित राम, भोला राम, जीवन राम, दिल्लू राम, सुदामा राम, सागर राम, गोविंद राम, छोटू राम, अमर कुमार, सुरेश राम, चंद्र राम, अरविंद राम, दीपक राम, सूरज राम, दिलीप राम सहित सुपन समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola