Ranchi Weather: सोनाहातू में ऐतिहासिक गंगा मंदिर जलमग्न, जानें आपके यहां कितनी हुई बारिश

स्वर्णरेखा में डूब गया ऐतिहासिक गंगा मंदिर. फोटो : प्रभात खबर
Ranchi Weather: झारखंड में 36 घंटे से हो रही बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया है. सोनाहातू में ऐतिहासिक गंगा मंदिर जलमग्न हो गया.
Ranchi Weather: झारखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं. सोनाहातू में स्वर्णरेखा नदी भी उफान मार रही है. भारी बारिश की वजह से नदी के किनारे पत्थर के चट्टान पर बना ऐतिहासिक सतीघाट गंगा मंदिर सोमवार को जलमग्न हो गया. कांके डैम ओवरफ्लो हो गया. डैम के तीनों फाटक खोल दिए गए.
कांके डैम हो रहा ओवरफ्लो, तीनों फाटक खोले गए
पिछले साल की तुलना में हटिया डैम में 5 फीट और रुक्का डैम में 7 फीट पानी अधिक है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश की वजह से कांके डैम में जलस्तर काफी बढ़ गया. तीनों फाटक को खोलकर जलस्तर को नियंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. कांके डैम का अधिकतम जलस्तर 28 फीट है.

कांके डैम में पिछले साल से 9 फीट अधिक पानी
पिछले साल की तुलना में फिलहाल रांची के कांके डैम में लगभग 9 फीट अधिक पानी है. पिछले साल इस डैम में 18.8 फीट पानी था. इधर, हटिया व रुक्का डैम के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है. हटिया डैम में फिलहाल 31.11 फीट पानी है. यहां भी पिछले साल की तुलना में 5 फीट पानी अधिक है. हालांकि, अब भी डैम में क्षमता से लगभग 7 फीट पानी काम है. इस डैम की अधिकतम क्षमता 39 फीट है.
रांची के 3 बांधों का जलस्तर
| डैम का नाम | डैम की अधिकतम क्षमता | वर्तमान जलस्तर | पिछले साल का जलस्तर |
| कांके | 28 फीट | 28 फीट | 18.8 फीट |
| हटिया | 39 फीट | 31.11 फीट | 26.9 फीट |
| रुक्का | 36 फीट | 32.04 फीट | 25.04 फीट |
वर्तमान में रुक्का डैम का जलस्तर 32.04 फीट है. इस डैम की अधिकतम क्षमता 36 फीट है. अभी भी डैम में क्षमता से लगभग चार फीट पानी कम है. हालांकि, पिछले साल की तुलना में यहां 7 फीट अधिक पानी है. विभागीय अभियंताओं ने बताया कि डैम में पर्याप्त पानी है. अगले 6 माह तक जलापूर्ति में कोई दिक्कत नहीं होगी.
झारखंड में कहां-कितनी वर्षा हुई
| क्रम संख्या | केंद्र का नाम | कितनी वर्षा हुई |
| 1. | मांडर | 22.2 मिलीमीटर |
| 2. | महेशपुर | 77.0 मिलीमीटर |
| 3. | गोईलकेरा | 50.8 मिलीमीटर |
| 4. | बालूमाथ | 68.0 मिलीमीटर |
| 5. | रायडीह | 60.4 मिलीमीटर |
| 6. | बोरियो | 25.2 मिलीमीटर |
| 7. | कुड़ू | 29.2 मिलीमीटर |
| 8. | गोड्डा | 44.2 मिलीमीटर |
| 9. | नामकुम | 48.8 मिलीमीटर |
| 10. | जामताड़ा | 92.6 मिलीमीटर |
| 11. | कोलेबिरा | 12.2 मिलीमीटर |
| 12. | पत्थरगामा | 18.2 मिलीमीटर |
| 13. | गोमिया | 26.6 मिलीमीटर |
| 14. | तोपचांची | 58.0 मिलीमीटर |
| 15. | बगोदर | 68.6 मिलीमीटर |
| 16. | अमरापाड़ा | 47.0 मिलीमीटर |
| 17. | नीमडीह | 72.4 मिलीमीटर |
| 18. | मनोहरपुर | 27.4 मिलीमीटर |
| 19. | राजमहल | 30.0 मिलीमीटर |
| 20. | चास | 92.6 मिलीमीटर |
| 21. | चक्रधरपुर | 63.6 मिलीमीटर |
| 22. | सतगावां | 60.0 मिलीमीटर |
| 23. | मरकच्चो | 112.0 मिलीमीटर |
| 24. | टंडवा | 163 मिलीमीटर |
| 25. | लावालौंग | 143 मिलीमीटर |
| 26. | सिमरिया | 142 मिलीमीटर |
| 27. | मैथन | 140 मिलीमीटर |
| 28. | गुड़ाबांदा | 121 मिलीमीटर |
| 29. | गोविंदपुर | 118 मिलीमीटर |
| 30. | सिंदरी | 112 मिलीमीटर |
| 31. | पुटकी | 112 मिलीमीटर |
| 32. | चंद्रपुरा | 112 मिलीमीटर |
| 33. | चंदनकियारी | 110 मिलीमीटर |
| 34. | पंचेत | 107 मिलीमीटर |
| 35. | घाटशिला | 106 मिलीमीटर |
| 36. | लातेहार | 106 मिलीमीटर |
| 37. | मुसाबनी | 104 मिलीमीटर |
| 38. | पोटका | 104 मिलीमीटर |
| 39. | चाकुलिया | 102 मिलीमीटर |
| 40. | करमाटांड़ | 102 मिलीमीटर |
| 41. | जमशेदपुर | 100 मिलीमीटर |
| 42. | धालभूमगढ़ | 98 मिलीमीटर |
| 43. | परसाबाद | 98 मिलीमीटर |
| 44. | जामताड़ा | 92 मिलीमीटर |
| 45. | पुटकी | 91 मिलीमीटर |
| 46. | कोडरमा | 85 मिलीमीटर |
| 47. | कांके (रांची) | 85 मिलीमीटर |
| 48. | हजारीबाग | 83 मिलीमीटर |
Also Read
झारखंड : 24 घंटे झमाझम बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा, नदियां उफान पर, 4 की मौत
101.6 मिमी बारिश से बेहाल धनबाद, गोधर में गैस रिसाव, आज सभी पब्लिक स्कूल बंद
Landslide in Dumka: झारखंड में भारी बारिश से मसानजोर पहाड़ पर भू-स्खलन, 2 दुकानें जमींदोज
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




