यादव समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

Updated:
विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज के विकासनगर में यादव समाज का होली मिलन समारोह संपन्न.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज के विकासनगर में यादव समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. समाज के रांची जिला के कार्यकारिणी अध्यक्ष रामबिलास गोप के नेतृत्व में आयोजित मिलन समारोह में यादव समाज प्रबुद्धजनों ने समाज के उत्थान पर चर्चा की गयी. अपने समाज में लड़कियों की उच्च शिक्षा, सामाजिक एकता पर बल देते हुए कुरीतियों को दूर कर एकता की बात कही गयी. तत्पश्चात प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के निर्देशानुसार यादव एकता मंच मैक्लुस्कीगंज ने फिल्म यादव जी लव स्टोरी का जम कर विरोध किया किया गया. एक दूसरे को अबीर गुलाल रंग लगाकर होली की बधाई दी. संचालन प्रदीप यादव और धन्यवाद ज्ञापन मुकेश यादव ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामजीत यादव, कैलाश यादव, रोहित यादव, सोनू, फुलेंद्र यादव, प्रयाग यादव, अरुण यादव, नरेश यादव, अजय कुमार, राजेश यादव, गणेश यादव, गोकुल, शिव शंकर यादव, प्रकाश यादव, उमेश, सनी, राजेश, अमन, रमेश, मंदीप, रितेश यादव, गणेश यादव की भूमिका बालेश्वर यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR MAHT

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola