रांची हिंसा मामले पर लगी ब्रेक, जांच टीम ने अतिरिक्त दो माह का मांगा समय, जानें अब तक क्या क्या हुआ
रांची में हुई हिंसा की जांच पर फिलहाल ब्रेक लगा है. क्योंकि राज्य सरकार द्वारा जो समय दिया गया था वो समाप्त हो गया है. जांच कमेटी ने इसके लिए दो माह अतिरिक्त समय की मांग की है.
रांची: रांची मेन रोड हिंसा मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी की जांच पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. क्योंकि, राज्य सरकार द्वारा तीन माह सात दिनों का दिया गया समय समाप्त हो गया है. जांच कमेटी ने गृह विभाग को पत्र भेज कर जांच पूरी करने के लिए और दो माह का समय मांगा है.
जांच टीम घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण के बाद करीब 250 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इनमें रांची पुलिस-प्रशासन से जुड़े अधिकारियों, थाना प्रभारियों, पीड़ित पक्षों, मीडियाकर्मियों और आमलोगों का बयान दर्ज कर चुकी है. पूछताछ के दौरान कई अधिकारियों ने जो पक्ष रखा था, उस पर जांच कमेटी ने फिर से सवाल करते हुए कई बिंदुओं पर जवाब तलब किया था. मामले में पुलिस द्वारा चार्जशीट भी किया गया था.
इसकी सत्यापित कॉपी भी जांच कमेटी ने मांगी थी. कमेटी ने रांची के अफसरों से पूछा था कि घटना के दिन कौन लोग कहां थे. क्या कर रहे थे. घटना से पूर्व क्या उन्हें उपद्रव होने की आशंका थी. अगर आशंका थी, तो उनके द्वारा क्या एहतियाती कदम उठाये गये. कितने लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी. संवेदनशील क्षेत्रों में कहां-कहां पर कितनी संख्या में फोर्स की तैनाती की गयी थी.
क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत किसी पर कार्रवाई की गयी या नहीं. क्या आर्म्स एक्ट के बिंदु पर भी कोई एक्शन स्थानीय प्रशासन ने लिया. इस मामले में कुल कितनी एफआइआर हुई और कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया. गैंग्स ऑफ वासेपुर के नाम से व्हाट्सएेप ग्रुप घटना से पूर्व चलाने की बात सामने अायी, तो इस बिंदु पर क्या कार्रवाई हुई.
फॉरेंसिक और तकनीकी बिंदु की जांच में क्या तथ्य सामने आये. गोविंदपुर थाना से आये जैप-3 के जवानों को मांडर उपचुनाव में भेजा जाना था, उन्हें किस परिस्थिति में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मेन रोड में तैनात कर दिया गया था. उक्त बिंदुओं के अलावा भी जांच कमेटी कई अन्य बिंदुओं की जांच के बाद अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी. जांच कमेटी में आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल और एडीडी अभियान संजय आनंद राव लाटकर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










