हरियाणा से उड़ीसा जा रही बस की ट्रक से सीधी टक्कर, दोनों वाहन चालकों की मौत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Feb 2024 8:54 PM

विज्ञापन

मृतकों की पहचान बस ड्राइवर शिववरण सिंह (45 वर्ष) छत्तरपुर मध्यप्रदेश निवासी एवं ट्रक ड्राइवर ओरमांझी बरतुवा निवासी तीरथनाथ करमाली 68 वर्ष के रूप में हुई. ये घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

रांची जिले के टाटीसिलवे एवं नामकुम थाना क्षेत्र की सीमा के कवाली रिंगरोड में बस एवं ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी. इसमें दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत मौके पर ही हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. सड़क हादसे में ड्राइवरों का शव केबिन में फंस गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. इलके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

तेज रफ्तार एवं ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ये सड़क हादसा हुआ है. मृतकों की पहचान बस ड्राइवर शिववरण सिंह (45 वर्ष) छत्तरपुर मध्यप्रदेश निवासी एवं ट्रक ड्राइवर ओरमांझी बरतुवा निवासी तीरथनाथ करमाली 68 वर्ष के रूप में हुई. ये घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार बस (एचआर55ऐजी 3549) हरियाणा के गुरुग्राम की है, जिसे ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी ने खरीदी थी परंतु उन्होंने नाम ट्रांसफर नहीं कराया था. नाम ट्रांसफर करवाने के लिए चालक शिववरण गुरुग्राम से भुनेश्वर लेकर जा रहा था. वहीं ट्रक (जेएच 05बीडी8344) नामकुम के मालती स्थित गोदाम से कोल्डड्रिंक लेकर साहेबगंज जा रहा था. रिंगरोड में डिवाइडर होने के बावजूद ट्रक गलत साइड में जा रहा था.

Also Read: Shibu Soren की आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

इसी क्रम में कवाली के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे एवं बचाव कार्य करने के बजाय कोल्डड्रिंक लेकर फरार हो गए. दुर्घटना की वजह से सड़क ब्लॉक हो गया था जिसे पुलिस ने क्रेन की सहायता से किनारे कराकर खुलवाया. खबर लिखे जाने तक दोनों वाहन घटनास्थल पर ही खड़े थें.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola