रांची डीसी का बड़ा फैसला: स्कूलों में 'री-एडमिशन' पूरी तरह अवैध, 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो खैर नहीं

Published by :Sameer Oraon
Published at :13 Apr 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Private School

स्कूल प्रचार्यों को संबोधित करते रांची डीसी

Ranchi Private School: रांची के अभिभावकों के लिए बड़ी राहत है. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने साफ कर दिया है कि री-एडमिशन के नाम पर एक रुपया भी लेना अवैध है. फीस में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी अब मुमकिन नहीं होगी. 140 से ज्यादा स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन

Ranchi Private School, रांची : रांची जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है. रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया कि किसी भी स्थिति में सालाना फीस में 10% से अधिक वृद्धि नहीं की जा सकती. साथ ही, यह बढ़ोतरी भी कम से कम 2 साल के अंतराल पर ही प्रभावी होगी.

री-एडमिशन पूरी तरह अवैध

बैठक में डीसी ने दो टूक कहा कि ‘री-एडमिशन’ की प्रक्रिया पूरी तरह अवैध है. स्कूल किसी भी दूसरे नाम (जैसे डेवलपमेंट चार्ज या एनुअल चार्ज) से दोबारा एडमिशन फीस नहीं ले सकते. ऐसा करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नोवामुंडी में फुटबॉल का महाकुंभ, स्पोर्टिंग क्लब गुना बना चैंपियन

140 स्कूलों को शो-कॉज नोटिस

अभिभावकों और छात्रों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने अब तक 140 से अधिक स्कूलों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है. इनमें फीस वृद्धि, अनिवार्य किताबों की बिक्री और री-एडमिशन जैसी अनियमितताएं शामिल हैं. सभी आरोपी स्कूलों को 20 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करना होगा, जिसके बाद 21 अप्रैल को होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

प्रशासन के अहम दिशा-निर्देश

  • सभी स्कूलों में 3 दिनों के भीतर अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) का गठन अनिवार्य है.
  • प्रत्येक स्कूल को अपनी स्वयं की ‘स्कूल स्तरीय शुल्क समिति’ बनानी होगी.
  • अभिभावक अपनी शिकायतें समाहरणालय (कमरा संख्या 105) में या व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर दर्ज करा सकते हैं.

Also Read: इटखोरी में बदहाल 108 एम्बुलेंस, स्ट्रेचर पर रस्सी से बांधे जाते हैं मरीज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola