झारखंड : भाजपा अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची पुलिस ने किया तलब, जानें क्या है पूरा मामला

Ranchi News Today|झारखंड के राज्यसभा सांसद सह प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष दीपक प्रकाश को रांची पुलिस ने धुर्वा थाना में तलब किया है. पुलिस ने उनसे कहा है कि 22 अप्रैल को दिन में 11 बजे पूछताछ के लिए हाजिर हों.
Ranchi News Today: झारखंड के राज्यसभा सांसद सह प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष दीपक प्रकाश को रांची पुलिस ने धुर्वा थाना में तलब किया है. पुलिस ने उनसे कहा है कि 22 अप्रैल को दिन में 11 बजे पूछताछ के लिए हाजिर हों. दीपक प्रकाश को धुर्वा थाना की ओर से शुक्रवार को 41A के तहत नोटिस जारी किया गया.
मामला 11 अप्रैल 2023 (मंगलवार) को सचिवालय घेराव के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा है. 11 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रांची स्थित धुर्वा गोल चक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया था. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ने की कोशिश की.
Also Read: झारखंड में ईडी रेड LIVE: छवि रंजन के आवास पर शाम 07:10 बजे तक ईडी की चली छापेमारी
पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले दागे और जमकर लाठीचार्ज किया. इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिये. इसमें भाजपा के नेता और दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए. वहीं, कई पुलिसकर्मी भी इस हिंसक झड़प में घायल हो गये.
इस मामले में मंगलवार देर रात कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर धुर्वा थाना में झारखंड के 2 पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के अलावा, 5 सांसदों ( संजय सेठ, डॉ निशिकांत दुबे, समीर उरांव, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन मुंडा), और विधायक अमित मंडल एवं विरंची नारायण सिंह समेत 41 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी.
Also Read: VIDEO: झारखंड के आईएएस अधिकारी छवि रंजन के रांची और जमशेदपुर आवास पर ईडी की छापेमारी
हजारों अज्ञात लोगों को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है. इन सभी लोगों पर उपद्रव करने, दंगा भड़काने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने और दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराएं लगायी गयीं हैं. इस केस की जांच शुरू करते हुए दीपक प्रकाश को 41A का नोटिस जारी किया गया है.
किसी भी व्यक्ति को 41A का नोटिस उस वक्त जारी किया जाता है, जब पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी को लगता है कि वह व्यक्ति किसी मामले में अभियुक्त यानी आरोपी है. ऐसे में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाती है और इसके लिए यह नोटिस जारी किया जाता है.
Also Read: झारखंड : सिमडेगा में राजस्व कर्मचारी के आवास में ईडी की छापेमारी, साढ़े 8 घंटे पूछताछ के बाद हिरासत में लिया
उपद्रव करने, दंगा भड़काने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, किसी को अपराध के लिए उकसाने और दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर लगाये गये हैं.
श्यामनंदन ओझा, मुनचुन राय, शत्रुघ्न सिंह, आरती कुजूर, केके गुप्ता, कुलवंत सिंह बिंटी, अशोक कुमार, प्रदीप मुखर्जी, अनीता सोरेन, रमेश नाथ तिवारी, संजीव कुमार सिंह, उमेश यादव, विकास कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, कुमकुम देवी, वीरेंद्र यादव, ललित ओझा, रमेश सिंह, ब्रजकांत केसरी, गुजन यादव, अमित कुमार, कामेश्वर सिंह, अमित भैया उर्फ अमित कुमार, कमलेश राम, दीपक बड़ाईक, नीलम चौधरी, साधु मांझी, विमल मरांडी, आनंद यादव, त्रिलोचन कुमार पासवान, संजू पांडेय और अमर नाथ कुमार सिंह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




