ePaper

बच्चेदानी में थीं 15 गांठें, 35 साल की महिला नहीं बन पा रही थी मां, ऐसे मिला नया जीवन

Updated at : 12 Jan 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi news health news dr apeskha

महिला मरीज के गर्भाशय से निकाली गयी गांठें दिखातीं डॉ अपेक्षा और उनकी टीम.

Ranchi News: झारखंड की डॉ अपेक्षा ने महिला मरीज का ऑपरेशन करके उसके मां बनने की उम्मीद को जिंदा किया है. महिला की बच्चेदानी से 15 गांठें निकालकर नया जीवन दिया है.

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला की बच्चेदानी में 15 गांठें थी. शादी के 3 साल बाद भी वह मां नहीं बन पा रही थी. बहुत ज्यादा माहवारी होने की वजह से परेशान थी. कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. कई जगह डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बच्चेदानी को निकालने की सलाह दी. महिला इसके लिए तैयार नहीं थी. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अपेक्षा साहू ने इस महिला को नया जीवन दिया है. साथ ही कहा है कि बहुत जल्द महिला की मां बनने की ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी, क्योंकि कुछ ही दिनों में उसकी बच्चेदानी अपने सामान्य आकार में आ जाएगी.

ऐसा लग रहा था मानो महिला को 20 सप्ताह का गर्भ हो

दरअसल, महिला के गर्भाशय में बड़ी-बड़ी गांठें बन गईं थीं. इसकी वजह से उसकी बच्चेदानी का आकार बढ़ गया था. ऐसा लग रहा था, मानो उसको 20 सप्ताह का गर्भ हो. 10 जनवरी को रांची के एक अस्पताल में ऑपरेशन करके सभी गांठों को निकाल दिया गया.

जल्द सामान्य स्थिति में आ जाएगी बच्चेदानी – डॉक्टर अपेक्षा

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अपेक्षा साहू के साथ एनेस्थेसिस्ट डॉ ज्योति खन्ना भी ऑपरेशन थिएटर में थीं. डॉ अपेक्षा ने कहा कि महिला की बच्चेदानी में बनी गांठों का ऑपरेशन करके उसकी बच्चेदानी को सही स्वरूप दे दिया गया है. कुछ ही दिनों में बच्चेदानी सामान्य स्थिति में आ जाएगी और वह गर्भधारण करने में सक्षम हो जाएगी.

मरीज को न तो आईसीयू की जरूरत पड़ी, न खून चढ़ाना पड़ा

डॉ अपेक्षा ने कहा कि अच्छी बात यह रही कि इतने जटिल ऑपरेशन के बावजूद मरीज को न तो आईसीयू की जरूरत पड़ी, न ही पूरी तरह से बेहोश करना पड़ा. कमर में इंजेक्शन देकर कुछ हिस्से को सुन्न करके ऑपरेट किया गया. ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है. एक-दो दिन में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें

12 जनवरी 2025 को रांची, धनबाद समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत

फंस गई झारखंड की नीलम देवी, साइबर क्रिमिनल को बासमती देवी ने ऐसे किया फेल

एक दिन में इतना बढ़ गया झारखंड का न्यूनतम तापमान, जानें कैसा है आज का मौसम

Ranchi News: खुल गए पहाड़ी मंदिर के दान पात्र, 3 विदेशी मुद्रा समेत मिले इतने रुपए

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola