फंस गई झारखंड की नीलम देवी, साइबर क्रिमिनल को बासमती देवी ने ऐसे किया फेल

साइबर ठगी का शिकार सुरेंद्र कुमार महतो.
Cyber Crime News Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले के एक गांव की महिला के जरिए उसके पति को साइबर क्रिमिनल ने अपना शिकार बनाया. दूसरी महिला को भी अपना शिकार बनाने वाला था, लेकिन बासमती देवी ने कैसे साइबर अपराधी फेल किया, पढ़ें यह रिपोर्ट.
Cyber Crime News|टाटीझरिया (हजारीबाग), सोनू पांडेय : नीलम देवी के पति के खाते से 14,000 रुपए उड़ाने वाले साइबर अपराधियों को उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब बासमती देवी ने उनकी चाल भांप ली. हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड के होलंग गांव निवासी सुरेंद्र कुमार महतो पिता बिशुन महतो का फोन पे नंबर लेकर साईबर अपराधियों ने उसके अकाउंट से 14 हजार रुपए निकाल लिए. इस घटना के बाद साइबर क्रिमिनल्स ने एक और महिला को अपना शिकार बनाना चाहा, लेकिन तब तक उसे नीलम देवी के साथ हुई घटना की जानकारी मिल चुकी थी. वह पूरी तरह से सतर्क हो गई और साइबर अपराधियों ने जब उससे फोन-पे नंबर मांगा, तो उसने इससे साफ इंकार कर दिया. इस तरह उसने खुद को साइबर ठगी से बचा लिया.
साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7070142834 से कर रहा है फोन
इसके पहले शुक्रवार की शाम 5 बजे नीलम देवी के पति के खाते से 14000 रुपए साइबर क्रिमिनल्स ने उड़ा लिए. नीलम देवी ने बताया कि शुक्रवार को शाम में उनके मोबाईल पर फोन नंबर 7070142834 से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि आपके पति का नाम सुरेंद्र महतो है. आपके घर एक फरवरी को लड़की का जन्म हुआ है. उसका नाम स्नेहा कुमारी है. आंगनबाड़ी की तरफ से 1500 रुपए आए हैं.
मांगा फोन-पे या गूगल-पे का नंबर
नीलम देवी ने जवाब दिया- रुपए आये हैं, तो बैंक अकाउंट में आ जाएंगे. उधर से फोन करने वाले ने कहा कि आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं. आप फोन-पे नंबर या फिर गूगल पे नंबर दीजिए. पैसा उसी में चला जाएगा. नीलम देवी ने अपने पति का फोन-पे नंबर 9653211582 उसे दे दिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1 रुपया अकाउंट में भेजकर उड़ा लिए 14000 रुपए
साइबर अपराधियों ने नीलम देवी के पति सुरेंद्र को फोन किया. यही बात उससे भी कही. अपराधी ने पहले एक रुपया सुरेंद्र के अकाउंट में भेजा. सुरेंद्र ने 1 रुपया अकाउंट में आने की बात कही, तो साइबर क्रिमिनल्स ने उससे ओटीपी मांगा और ओके दबाने के लिए कहा. सुरेंद्र ने जैसे ही ओके किया, उसके खाते से 14 हजार रुपए कट गए. पैसे कटने के बाद उसे अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है.
सुरेंद्र कुमार ने साइबर क्राइम की शिकायत 1930 पर की
सुरेंद्र कुमार महतो ने साइबर क्राइम की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की. वह उत्तर प्रदेश में पोकलेन ऑपरेटर है. अभी भी वहीं काम कर रहा है. नीलम देवी के पति सुरेंद्र कुमार महतो के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ाये जाने की साइबर क्राइम की इस घटना के बारे में पूरे गांव को पता चल गया.
हजारीबाग की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बासमती देवी ने दिखाई समझदारी, साइबर क्रिमिनल हुआ फेल
अगले दिन शनिवार को होलंग गांव की ही बासमती देवी को भी उसी नंबर से फोन आया. उससे भी फोन-पे या गूगल-पे का नंबर बताने को कहा गया. बासमती देवी ने फोन करने वाले के इरादे को भांप लिया और फोन-पे या गूगल-पे नंबर देने से मना कर दिया. उसके देवर को भी फोन करके प्रलोभन दिया गया, लेकिन एक दिन पहले हुई ठगी से सभी सजग हो गए. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. भुक्तभोगियों ने साईबर अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




