एक दिन में इतना बढ़ गया झारखंड का न्यूनतम तापमान, जानें कैसा है आज का मौसम

Updated at : 12 Jan 2025 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Today

Jharkhand Weather Today

Jharkhand Weather Today: झारखंड में मौसम करवट लेने लगा है. एक दिन में राज्य का तापमान 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है. जानें आज आपके यहां कितना है तापमान.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: झारखंड का न्यूनतम तापमान एक दिन में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है. आज का उच्चतम तापमान 27.2 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रविवार (12 जनवरी) को सबसे कम न्यूनतम तापमान जगन्नाथपुर में रिकॉर्ड किया गया. इसके पहले 3 दिन तक झारखंड का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड से कम था. 9 जनवरी को झारखंड का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, 10 जनवरी को 3 डिग्री और 11 जनवरी को यह 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड था. 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि हुई है, तो अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट भी आई है. अधिकतम तापमान 11 जनवरी को 27.6 डिग्री था, जो 12 जनवरी को घटकर 27.2 डिग्री सेल्सियस रह गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

जमशेदपुर की विजिबिलिटी सबसे कम 1100 मीटर

रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि रविवार को सुबह कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं बरिश नहीं हुई. जमशेदपुर की विजिबिलिटी सबसे कम 1100 मीटर रही. मौसम केंद्र के मुताबिक, राजधानी रांची का उच्चतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ गया है. न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 9.6 डिग्री हो गया है, तो अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 24.5 डग्री सेंटीग्रेड हो गया है. तापमान में वृद्धि के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गये हैं. रांची के हिनू में आज का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया है. नामकुम का उच्चतम पारा आज 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

जमशेदपुर का तापमान अभी भी सामान्य से कम

जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है और यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 9 डिग्री हो गया है. यह सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डाल्टेनगंज में एक दिन में 2.8 डिग्री बढ़ गया तापमान

डाल्टेनगंज में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. यहां का उच्चतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 9.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

बोकारो में अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ा

बोकारो में अब भी तापमान सामान्य से कम है. हालांकि, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गए हैं. आज बोकारो के मौसम की बात करें, तो यहां का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उच्चतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का उच्चतम तापमान 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ गया है.

झारखंड की मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. चाईबासा का अधिकतम तापमान आज 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. उच्चतम पारा सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है, तो न्यूनतम तापमान सामान्य की तुलना में 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

इसे भी पढ़ें

LPG Cylinder Price Today: रांची, धनबाद समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर की क्या है कीमत?

फंस गई झारखंड की नीलम देवी, साइबर क्रिमिनल को बासमती देवी ने ऐसे किया फेल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola