Ranchi News: खुल गए पहाड़ी मंदिर के दान पात्र, 3 विदेशी मुद्रा समेत मिले इतने रुपए

Updated:
विज्ञापन

पहाड़ी मंदिर.

Ranchi News: अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर रांची के पहाड़ी मंदिर के 11 दान पात्रों को खोला गया. इसमें 3.02 लाख रुपए से अधिक मिले हैं. दानपात्र में 3 विदेशी मुद्रा भी मिली है.

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में रखे 11 दान पात्रों को खोला गया, तो इसमें से 3 विदेशी मुद्रा समेत 3 लाख रुपए से अधिक मिले. दान पात्रों से 2,42,305 रुपए और 60,220 रुपए के सिक्के मिले हैं. इस तरह पहाड़ी मंदिर के कुल 11 दान पात्रों से 3,02,525 (3 लाख 2 हजार 525) रुपए निकले हैं. अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार के आदेश पर कार्यपालक दंडाधिकारी शाइनी तिग्गा की उपस्थिति में दान पात्रों को खोला गया और उससे निकलने वाली मुद्रा की गिनती की गई. रुपए की गिनती के समय कोषाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया, राजेश गाड़ोदिया, मदन लाल पारीक, सुनील माथुर, दयाशंकर शर्मा, पहाड़ी मंदिर के सदस्य, पहाड़ी मंदिर में आये आम श्रद्धालु और पहाड़ी मंदिर के कर्मचारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

500 रुपए के सबसे ज्यादा 71500 नोट मिले

दान पात्रों में जो राशि मिली, सबसे पहले उसे नोटों और सिक्कों के हिसाब से अलग किया गया. नोटों और सिक्कों की छंटनी के दौरान इसमें 3 विदेशी मुद्रा भी मिली. दान पेटी से 500 रुपए के 71,500 नोट मिले. 100 रुपए के 50000 नोट, 50 रुपए के 36,150 नोट, 20 रुपए के 36,000 नोट, 10 रुपए के 28,000 नोट मिले. इतना ही नहीं, 20,655 रुपए के मिक्स नोट भी दान पात्र में से निकले.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1 रुपया से 20 रुपए तक के सिक्के भी मिले दान पात्र में

इसके अलावा 20 रुपए के 1520 सिक्के, 10 रुपए के 30,000 सिक्के, 5 रुपए के 13000 सिक्के, 2 रुपए के 11,000 सिक्के और 1 रुपया के 4700 सिक्के निकले. नोट व सिक्का मिलाकर कुल 3,02,525 रुपए प्राप्त हुए. इन पैसों को जल्द ही बैंक में जमा कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें

12 जनवरी 2025 को रांची, धनबाद समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत

फंस गई झारखंड की नीलम देवी, साइबर क्रिमिनल को बासमती देवी ने ऐसे किया फेल

एक दिन में इतना बढ़ गया झारखंड का न्यूनतम तापमान, जानें कैसा है आज का मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola