ePaper

रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल सफल, 24 सितंबर को PM मोदी दिखायेंगे हरी झंडी, जानें टाइम टेबल और रूट

Updated at : 22 Sep 2023 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल सफल, 24 सितंबर को PM मोदी दिखायेंगे हरी झंडी, जानें टाइम टेबल और रूट

रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित ठहराव चार स्टेशनों पर होगा. इनमें मुरी, पुरुलिया, टाटानगर, खड़गपुर शामिल है. बुधवार को छोड़ वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा सप्ताह में छह दिन चलेगी

विज्ञापन

रांची: रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन गुरुवार को सफल रहा. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ट्रायल रन के लिए वंदे भारत ट्रेन का रैक बुधवार देर रात हावड़ा से रांची आया. गुरुवार को ट्रेन दोपहर 1.00 बजे हटिया स्टेशन से खुली, जो रात 8.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंची. यह रांची, मुरी, झालदा, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम, खड़गपुर स्टेशन होते हुए हावड़ा पहुंची. यह पहली ट्रेन होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेवारी रांची रेल मंडल को दी जायेगी. आठ कोचवाली ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे. रांची से हावड़ा की कुल दूरी 463 किमी है. यह ट्रेन 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 7.05 घंटे में दूरी तय करेगी.

चार स्टेशनों पर ठहराव :

रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित ठहराव चार स्टेशनों पर होगा. इनमें मुरी, पुरुलिया, टाटानगर, खड़गपुर शामिल है. बुधवार को छोड़ वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा सप्ताह में छह दिन चलेगी. ट्रेन रांची से सुबह 5.15 बजे खुलेगी. इसका मुरी स्टेशन पर आगमन सुबह 6.15 बजे और प्रस्थान सुबह 6.17 बजे होगा. पुरुलिया स्टेशन में आगमन सुबह 7.15 बजे और प्रस्थान सुबह 7.17 बजे होगा.

Also Read: रांची-हावड़ा वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का PM मोदी 24 सितंबर को करेंगे उद्घाटन, जानें क्या हो सकता है टाइम टेबल

टाटानगर स्टेशन में आगमन सुबह 8.40 व प्रस्थान सुबह 8.45 बजे होगा. खड़गपुर स्टेशन में आगमन सुबह 10.30 बजे व प्रस्थान 10.32 बजे होगा, हावड़ा में आगमन दोपहर 12.20 बजे होगा. वहीं हावड़ा से रांची ट्रेन दोपहर 3.45 बजे खुलेगी. यह खड़गपुर स्टेशन पर शाम 5.18 बजे व प्रस्थान शाम 5.20 बजे, टाटानगर पर आगमन शाम 7.05 बजे व प्रस्थान शाम 7.10 बजे होगा, पुरुलिया में आगमन शाम 7.38 बजे व प्रस्थान शाम 7.40 बजे होगा. मुरी में आगमन रात 9.38 बजे व प्रस्थान 9.40 बजे होगा. रांची स्टेशन पर आगमन रात 10.50 बजे होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola