Ranchi: योगदा सत्संग इंटर कॉलेज भवन का भूमि पूजन, पढ़ाई के साथ आध्यामिक ज्ञान की मिलेगी शिक्षा

Updated:
विज्ञापन

Yogada Satsang Inter College के लिए भूमि पूजन हुआ.

Ranchi: योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर इंटर कॉलेज भवन का भूमि पूजन किया गया. यहां बच्चों को एकेडेमिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक ज्ञान की भी शिक्षा दी जाएगी.

विज्ञापन

Ranchi: योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से जगन्नाथपुर, रांची में प्रस्तावित योगदा सत्संग शैक्षणिक संस्थान (इंटर कॉलेज) भवन का भूमि पूजन किया गया. शनिवार को ध्यान, भजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में योगदा सत्संग सोसाइटी के वरिष्ठ संन्यासी स्वामी पवित्रानंद जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं, शिक्षाविदों और अतिथियों को संबोधित किया. उन्होंने प्रस्तावित शैक्षणिक संस्थान के उद्देश्य, सामाजिक भूमिका और आने वाली पीढ़ी के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि स्वामी परमहंस योगानंद जी और योगदा सत्संग सोसाइटी के विचारों के तहत व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास और शैक्षणिक विकास का संतुलन आवश्यक है. इसलिए बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए शिक्षा संस्थान की भी आवश्यकता के महत्व को समझा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 एकड़ में फैला होगा कॉलेज कैंपस

उन्होंने कहा कि इसी पृष्ठभूमि में योगदा सत्संग शैक्षणिक परिसर के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास के लिए एक नये भवन के निर्माण के बारे में विचार किया गया, जिसका आज भूमि पूजन किया गया. स्वामी भास्करानंद जी ने प्रस्तावित भवन की रूपरेखा विस्तार से जानकारी दी. यह प्रस्तावित इंटर कॉलेज झारखंड बोर्ड से संबद्ध होगा और आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, सेमिनार हॉल और प्रशासनिक सुविधाओं से लैस होगा. लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह संस्थान मूल्य-आधारित शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं आत्म-विकास को केंद्र में रखकर संचालित किया जाएगा.

ध्यान और भजन से माहौल हुआ भक्तिमय

भूमि पूजन के समय ब्रह्मचारी भास्करानंद जी ने ध्यान और भजन के द्वारा भी संपूर्ण वातावरण को आनंदमय बना दिया. इस भूमि पूजन में पंडित जी के साथ स्वामी गोकुलानंद जी ने भी सक्रिय सहयोग दिया. भूमि पूजन समारोह में योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय के प्रबंधन और स्थानीय कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण, योगदा सत्संग महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव अश्विनी कुमार सक्सेना, इंटरमीडिएट महाविद्यालय के सचिव अरविंद कटियार के साथ-साथ प्रशासन, शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि, योगदा सत्संग सोसाइटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ.

स्वामी पवित्रानंद जी ने बताया शिक्षा का महत्व

मौके पर स्वामी पवित्रानंद जी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि मानव के भीतर निहित दिव्यता को जाग्रत करना है. यह शैक्षणिक संस्थान भावी पीढ़ी को न केवल बौद्धिक रूप से सक्षम बनाएगा, बल्कि उन्हें नैतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त करेगा. यही योगदा सत्संग की शिक्षा-दृष्टि है.

ये भी पढ़ें…

गुमला प्रशासन ने मिट्टी में मिलाई लहलहाती अफीम की फसल, लातेहार के माफिया का कनेक्शन

जेएमडीसी की उदासीनता से 58 खदानें बंद, हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola