ePaper

सावधान! घर बंद करके खाना खाने गए थे होटल, चोरों ने गहने उड़ाये, छोड़ गए कट्टा

Updated at : 01 Jul 2024 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand crime news

Ranchi Crime: झारखंड की राजधानी रांची में घर बंद करके खाना खाने के लिए होटल गए व्यक्ति के घर में लाखों की चोरी हो गई. चोर अपना कट्टा वहीं छोड़ गए.

विज्ञापन

Ranchi Crime: अगर आप भी होटल में जाकर खाना खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए. झारखंड की राजधानी रांची में ऐसे चोर सक्रिय हैं, जो खाली घरों से गहनों की चोरी कर रहे हैं.

रांची के गोंदा थाना के भीठा बस्ती में हुई चोरी

राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के भीठा बस्ती में चोरों ने बंद घर से 5 हजार नकद और 5-6 लाख रुपये के गहने उड़ा लिये हैं. घटना को अंजाम देने के बाद चोर घर पर ही अपना कट्टा यानी पिस्टल छोड़ कर भाग गये. इस संबंध में गोंदा थाना में मो शकील ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला रविवार (30 जून) की रात का है.

ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोर

घटना के संबंध में मकान के मालिक ने बताया कि घर में पत्नी के नहीं रहने के कारण वह घर बंद करके बाहर होटल में खाना खाने गये थे. इसी बीच चोर बंद घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गये. चोरों ने घर की आलमारी खोली और उसमें से नकद 5 हजार रुपये और उनकी पत्नी और मां के सभी गहने ले उड़े.

5-6 लाख रुपए के गहने ले गए चोर

शकील ने बताया कि ज्वेलरी की कीमत लगभग 5-6 लाख रुपये थी. घर लौटने के बाद जब उन्हें इसका पता चला, तो उन्होंने घटना की जानकारी गोंदा पुलिस को दी. मकान मालिक की मानें, तो शकील होटल से खाना खाकर लौटे, तो उस वक्त चोर घर पर ही थे.

मकान मालिक के आते ही छत से छलांग लगाकर भागे चोर

चोरों ने जैसे ही मकान मालिक की आवाज सुनी, वे छत पर चले गए और वहां से छलांग लगा दी. नीचे आने के बाद चोर फरार हो गये. इस बीच, हड़बड़ी में चोरों ने एक देसी कट्टा सहित रॉड छत पर ही छोड़ दिया. मकान मालिक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.

अड्डाबाजी, नशाखोरी की वजह से बढ़ी चोरी की वारदात

पुलिस ने मौके पर आकर पिस्टल को जब्त कर लिया और जांच में जुट गयी है. मकान मालिक के अनुसार, इन दिनों इलाके में असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी होती है. साथ ही नशाखोरी काफी बढ़ गयी है. इस कारण चोरी की घटना भी हो रही है.

Also Read

वर्ष 2024 में जनवरी से मई तक पांच माह में रांची में हुई 193 घटनाएं

बीडीओ के घर से नकद सहित 10 लाख के जेवरात की चोरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola