रांची : ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, उग्र हुए लोग, पुलिस पर पथराव, एक सिपाही घायल

Published at :03 Dec 2023 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, उग्र हुए लोग, पुलिस पर पथराव, एक सिपाही घायल

पतरातू-रांची मार्ग पर पीवीयूएनएल टाउनशिप के समीप शनिवार की शाम कोयला लदे अज्ञात एलपी ट्रक ने बाइक सवार युवक भवानी महतो (35) को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया.

विज्ञापन

पतरातू-रांची मार्ग पर पीवीयूएनएल टाउनशिप के समीप शनिवार की शाम कोयला लदे अज्ञात एलपी ट्रक ने बाइक सवार युवक भवानी महतो (35) को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया. घटना में कटिया गांव निवासी स्व भुवनेश्वर महतो के पुत्र भवानी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया. इससे सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. लोग इतने आक्रोशित थे कि जाम हटाने पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया. इसमें बासल थाना के सिपाही सियाराम महतो घायल हो गये. उनका इलाज पतरातू प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पथराव में कई और पुलिसकर्मियों को भी चोट लगने की सूचना है. ग्रामीणों का गुस्सा इतना अधिक था कि पुलिस की गाड़ी समझ कर एक दूसरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी. ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से हटना पड़ा. एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी, बीडीओ मनोज गुप्ता, सीओ शिवशंकर पांडेय घटनास्थल से कुछ दूर पर कैंप किये हुए थे. दरअसल, यह घटना शाम करीब 4.30 बजे के आसपास हुई थी. पांच बजे के करीब ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी. सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद थे.

Also Read: VIDEO: रांची-पटना हाईवे पर लंबा जाम, रेंगती रहीं गाड़ियां, लोग परेशान

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola