Ranchi news : 11 खदानों की नीलामी पर सीएम का विधि विभाग से राय लेने का निर्देश

Updated at : 27 Dec 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : 11 खदानों की नीलामी पर सीएम का विधि विभाग से राय लेने का निर्देश

पांच सोना खदान समेत 11 खदानों की नीलामी की संचिका विधि विभाग को भेजी गयी है. वहां से मंजूरी मिलते ही जनवरी माह से खदानों की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी.

विज्ञापन

रांची.

झारखंड में पांच सोना खदान समेत कुल 11 खदानों की नीलामी होनी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खान विभाग को नीलामी के पूर्व विधि विभाग की राय लेने का निर्देश दिया है. इसके बाद विभाग द्वारा संचिका विधि विभाग को भेज दी गयी है. बताया गया कि विधि विभाग से मंजूरी मिलते ही जनवरी माह से खदानों की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. उक्त खदानों की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी गयी है.

नीलाम की जाने वाली खदानें

पियारटांड़ लाइमस्टोन ब्लॉक रांची

चूरी लाइमस्टोन ब्लॉक रांची

हरिहरपुर लेमबिचा लाइमस्टोन ब्लॉक-1 रामगढ़

हरिहरपुर लेमबिचा लाइमस्टोन ब्लॉक-2 रामगढ़

बरगंडा कॉपर ब्लॉक गिरिडीह

गनसासर-लुपी बेस मेटल, गिरिडीह

इन सोना खदानों की होगी नीलामी

भीतरडारी ब्लॉक पूर्वी सिंहभूम

नेटोतिरील-सना सियाजोंग-जोजोडीह गोल्ड ब्लॉक एंड एसोसिएट मिनरल, पूर्वी सिंहभूम

हेबेन-सेमा गोल्ड ब्लॉक, सरायकेला-खरसावां

बितापुर-सोकानडीह गोल्ड ब्लॉक, सरायकेला-खरसावां

रामपुर-कासीडीह गोल्ड ब्लॉक, सरायकेला-खरसावां

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola