Ranchi news : बापू के विचार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : हेमंत सोरेन

Updated at : 30 Jan 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : बापू के विचार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका जाकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया. मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका जाकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. श्री सोरेन ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखा. बाद में उन्होंने कहा कि बापू के विचार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. राष्ट्रपिता भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार व आदर्श सभी को मार्गदर्शन दे रहे हैं. बापू के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है. उनके पदचिह्नों पर चल कर ही राष्ट्र आगे बढ़ सकता है.

महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक : केशव महतो

रांची.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री कमलेश ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. देश की आजादी में उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. सत्य व अहिंसा को हथियार बनाकर उन्होंने संघर्ष का नया रास्ता दिखाया. उन्होंने दुनिया को सिखाया कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है. आज हमें बापू, आंबेडकर और संविधान के सम्मान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है व आंदोलन करना पड़ रहा है. आज गोडसे की विचारधारा को मानने वाले व उसके आदर्शों को आत्मसात करने वाले भी महात्मा गांधी के आदर्शों का हवाला दे रहे हैं. कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, किशोर शाहदेव, सोनाल शांति, खुर्शीद हसन रूमी, राजेश सिन्हा सन्नी, राजन वर्मा, राकेश किरण महतो, गजेंद्र कुमार सिंह, नेली नाथन, शमशेर आलम, भानू प्रताप बड़ाईक, सुरेन राम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola