ePaper

Ramdas Soren Health: रामदास सोरेन की हालत में आंशिक सुधार, शरीर में हुई हलचल

Updated at : 07 Aug 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Ramdas Soren Health Update

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में आंशिक सुधार देखा गया है. उन्हें 2 अगस्त को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, जब वह जमशेदपुर में अपने घर के बाथरूम में गिर गये थे. उनके सिर और हाथ में काफी चोट लगी थी. ब्रेन हेमरेज हो गया था.

विज्ञापन

Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में आंशिक सुधार देखा गया है. डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर में हल्की हलचल हुई है, जिससे समर्थकों और परिजनों में उम्मीद की किरण जगी है.

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं रामदास सोरेन

हालांकि, दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने अब भी उनकी स्थिति को गंभीर बताया है.रामदास सोरेन बीते छह दिनों से अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे हैं. उन्हें 2 अगस्त को घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली रेफर किया गया. उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट के कारण वे अब भी अचेत अवस्था में हैं.

संजीव सरदार ने कहा- मंत्री की सेहत में हो रहा सुधार

उनकी देखरेख में उनके आप्त सचिव कालीपदो गोराई लगातार मौजूद हैं. गुरुवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार दिल्ली पहुंचे और मंत्री का हाल जाना. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मंत्री के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत हैं. उन्होंने मरांग बुरु से मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चिकित्सका बोर्ड प्रतिदिन दो बार कर रहा है स्थिति की समीक्षा

इधर, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं. दो दिनों के लिए जमशेदपुर आये कुणाल ने अपने घर में एक जरूरी अनुष्ठान के दौरान मंत्री के लिए विशेष पूजा-अर्चना की. शुक्रवार को वे दोबारा दिल्ली लौटेंगे. उन्होंने जानकारी दी कि डॉक्टरों का बोर्ड प्रतिदिन दो बार मंत्री की स्थिति की समीक्षा कर रहा है.

शनिवार को हो सकता है एपनिया टेस्ट

कुणाल षाड़ंगी के अनुसार, बड़ी चुनौती यह है कि मंत्री का मस्तिष्क फिलहाल सक्रिय नहीं है. स्थिति गंभीर है, लेकिन यूएस के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अशरफ से भी सलाह ली जा रही है. अगर स्थिति अनुकूल रही तो शनिवार को एपनिया टेस्ट किया जाएगा, जिससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल, आंशिक हलचल के संकेत ने जहां उम्मीदें जगायी हैं, वहीं परिवार, पार्टी और समर्थक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

World Tribal Day 2025: राजपथ पर आदिवासी नृत्य के वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने झारखंड के सुखराम पाहन

जीएसटी धोखाधड़ी मामले में झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर ईडी के छापे

World Tribal Day 2025: जनजातीय भाषाओं का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन कर रहे डॉ गणेश मुर्मू

Murder in Boram: डायन-बिसाही के आरोप में 3 महिलाओं ने एक महिला की गला रेतकर कर दी हत्या

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola