राम जनजातीयों के प्रेरणा पुरुष, इसलिए हम ईमानदार हैं : धनेश्वर मुंडा

राम जनजातीयों के प्रेरणा पुरुष, इसलिए हम ईमानदार हैं : धनेश्वर मुंडा
रांची : झारखंड के धनेश्वर मुंडा अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम का गवाह बने़ श्री मुंडा ने कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया़ विहिप से जुड़े श्री मुंडा इस कार्यक्रम में शामिल होकर भावुक व खुश है़. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य कार्यक्रम में वह शामिल हुए़ झारखंड का प्रतिनिधित्व किया़. यह मेरे लिए गर्व का क्षण है़. गर्व महसूस कर रहा हू़ं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हमारे पूर्वजोें, संतों ने बलिदान दिया़ उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर आस्था को ताकत दी़. रामचंद्र भगवान के प्रति आस्था व संघर्ष का ही परिणाम है कि आज मंदिर का निर्माण हो रहा है.
प्रभु राम की इच्छा के साथ-साथ हर भारतवासी के इच्छा थी कि राम मंदिर बने़. आज का दिन ऐतिहासिक है़. धनेश्वर मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात है़. भारत के प्रधानमंत्री त्यागी हैं, कर्मठ हैं, भविष्य द्रष्टा है़ं, भविष्य के प्रति चिंतन करते है़ं धनेश्वर मुंडा ने कहा कि भगवान राम जनजातीय समाज के आदर्श और प्रेरणा पुरुष है़ं.
राम चौदह वर्षों तक वनवास में रहे़ भोले-भाले गरीबों के साथ समय बिताया़ समस्त मानव जाति उनके जीवन से प्रेरणा लेती है़ भगवान राम के आदर्शों पर चल कर ही उच्च जीवन प्राप्त किया जा सकता है़ राम की कृपा जनजातीय समाज पर बनी रही़ आदिवासी समाज में ज्ञान व शिक्षा की कमी रही, लेकिन राम जैसे आदर्श उनके साथ रहे़ उनकी प्रेरणा से ही तप-त्याग के बल जीवन यापन सीखा है़ राम को आदर्श मानने वाले जनजातीय समुदाय ईमानदार रहा है़ यह प्रभु श्री राम की ही देन है़
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




