Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस का बदल गया है समय, जानें आज रांची से कब खुलेगी ट्रेन

Rajdhani Express
Rajdhani Express Rescheduled Today: रांची से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया गया है. 5:15 बजे रांची स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन, आज कब खुलेगी, यहां पढ़ें.
Rajdhani Express Rescheduled Today: रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का आज के लिए समय बदल गया है. यह ट्रेन अपने तय समय 17:15 बजे नहीं जाएगी. अगर आपने इस ट्रेन से दिल्ली जाने का प्लान बनाया और टिकट कटा लिया है, तो पहले राजधानी एक्सप्रेस के रांची से खुलने का समय यहां चेक कर लें.
रांची से 3:30 घंटे देर से रवाना होगी राजधानी एक्सप्रेस
दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) ने कहा है कि रविवार (12 जनवरी) को ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है. यह ट्रेन आज निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट देर से खुलेगी.
इस वजह से रांची से देर से खुलेगी राजधानी एक्सप्रेस
सीपीआरओ ने कहा है कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन 17:15 बजे रांची से खुलती है, लेकिन आज यह 20:45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी.
इसे भी पढ़ें
12 जनवरी 2025 को रांची, धनबाद समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत
फंस गई झारखंड की नीलम देवी, साइबर क्रिमिनल को बासमती देवी ने ऐसे किया फेल
एक दिन में इतना बढ़ गया झारखंड का न्यूनतम तापमान, जानें कैसा है आज का मौसम
Ranchi News: खुल गए पहाड़ी मंदिर के दान पात्र, 3 विदेशी मुद्रा समेत मिले इतने रुपए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




