HEAT WAVE के बीच झारखंड के इन जिलों में राहत की फुहारों के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड के इन 2 जिलों में थोड़ी देर में बारिश का अलर्ट. फोटो : प्रभात खबर
झारखंड के 2 जिलों में थोड़ी देर में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. HEAT WAVE के बीच ये पानी की बूंदें राहत की फुहार होंगी, लेकिन बाद में गर्मी बढ़ेगी.
Table of Contents
झारखंड के अधिकतर जिलों में इस वक्त हीट वेव का प्रकोप है. लेकिन, झारखंड के दो जिलों के लिए इस HEAT WAVE के बीच अच्छी खबर है कि थोड़ी देर में वहां राहत की बूंदें बरसेंगी. जी हां, दो जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.
HEAT WAVE के बीच धनबाद और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश होगी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि कुछ ही घंटों में कोयला नगरी धनबाद और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. मेघ भी गरजेंगे. बताया कि प्रचंड गर्मी झेल रहे इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.
धनबाद और पश्चिमी सिंहभूम के लोगों को सावधान रहने की सलाह
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि धनबाद और पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोगों को इस दौरान सावधान रहना होगा. कहा कि मौसम को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें. अगर मौसम खराब हो जाए, तो सुरक्षित स्थान में शरण लें. किसी पेड़ या बिजली के पोल के नीचे खड़े न हों. इससे दूर रहें. किसानों से भी कहा गया है कि वे अपने खेतों में न जाएं. अगर खेत में जाना ही हो, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
Also Read : HEAT WAVE: रांची समेत झारखंड के 14 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल अलर्ट
झारखंड के 20 जिलों में चल रही है उष्ण लहर (HEAT WAVE)
बता दें कि झारखंड के 24 में से 20 जिलों में उष्ण लहर (HEAT WAVE) चल रही है. धनबाद का उच्चतम तापमान 39.7 डिग्री सेंटीग्रेड है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है. बारिश की इन बूंदों से लोगों को तत्काल कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन इसके बाद फिर तापमान में वृद्धि होगी.
Also Read : Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड HEAT WAVE, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अभी और बढ़ेगा तापमान
Also Read : HEAT WAVE: रांची समेत झारखंड के 14 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




