ePaper

HEAT WAVE: रांची समेत झारखंड के 14 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल अलर्ट

Updated at : 28 Apr 2024 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
heat wave in jharkhand

भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड के लिए स्पेशल अलर्ट जारी.

HEAT WAVE से जूझ रहे झारखंड के लिए बुरी खबर है. मौसम विभाग ने रांची समेत 14 जिलों के लिए स्पेशल अलर्ट जारी किया है. कहा है कि यहां भीषण हीट वेव की स्थिति रहेगी.

विज्ञापन

Jharkhand HEAT WAVE Special Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत झारखंड के कम से कम 14 जिलों में लू (HEAT WAVE) का स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए HEAT WAVE का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) और 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

HEAT WAVE पर मौसम विभाग का स्पेशल बुलेटिन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से शनिवार (27 अप्रैल) को दोपहर बार एक स्पेशल बुलेटिन जारी किया है. इसमें कहा है कि 28 अप्रैल से 1 मई तक यानी अगले 4 दिन झारखंड के 10 या उससे अधिक जिलों में भीषण उष्ण लहर (Severe Heat Wave) का प्रकोप देखा जाएगा. वहीं, कई अन्य जिलों में HEAT WAVE की स्थिति देखी जाएगी.

28 अप्रैल को इन जिलों में देखा जाएगा भीषण गर्मी का प्रकोप

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि 28 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिला के साथ-साथ धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जाएगा.

रांची समेत 5 जिलों के लिए HEAT WAVE का अलर्ट जारी

इतना ही नहीं, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 1 मई को भी कोल्हान प्रमंडल के सभी 3 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं भीषण उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है. इन 3 दिनों के दौरान रांची, रामगढ़, खूंटी, पलामू और गढ़वा में भी कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति रहेगी.

मौसम विभाग ने कहा : लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

मौसम विभाग ने HEAT WAVE के प्रभाव और उससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी है. कहा है कि तेज धूप हो, तो विशेष सावधानी बरतें, ताकि लू की चपेट में आने से बचे रहें.

  • दिन में 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप का असर सबसे ज्यादा होता है. इसलिए इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचें.
  • डीहाइड्रेशन का शिकार आप न हों, इसके लिए आपको लगातार पर्याप्त पानी पीते रहना चाहिए. जितनी बार संभव हो, उतनी बार पानी पीयें. प्यास न भी लगी हो, तो थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें.
  • भीषण गर्मी के दौरान हल्के-फुल्के कपड़े पहनें. हल्के रंग के कपड़े पहनें. छिद्रयुक्त सूती कपड़े हों, तो सबसे बढ़िया है.
  • धूप में बाहर निकल रहे हैं, तो उस समय काला चश्मा लगा लें. अपने साथ छाता भी रखें. सिर पर टोपी पहन लें. जूते का भी इस्तेमाल करें.
  • बहुत ज्यादा गर्मी हो, तो घर के बाहर शारीरिक परिश्रम से बचें. एक्सरसाइज आदि भी न करें.
  • यात्रा करते सम अपने साथ पानी जरूर रखें. जब भी प्यास लगे, पानी पीते रहें.
  • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें. ये ड्रिंक्स शरीर को निर्जलित करते हैं.
  • हाई प्रोटीन वाले भोजन खाने से बचें. बासी भोजन बिल्कुल न करें.
  • बुजुर्ग, बच्चे, बीमार, गर्भवती महिलाओं का अतिरिक्त ध्यान रखें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी के मौसम में इनके बीमार पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है.
  • यदि आप बाहर काम करते हैं, तो टोपी या छतरी का इस्तेमाल करें और अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अन्य अंगों पर गीले कपड़े का इस्तेमाल करें.
  • अगर कार को पार्क कर रहे हैं, तो उसके अंदर बच्चों को या पालतू जानवर को न छोड़ें.
  • अगर आपको कभी ऐसा महसूस हो कि आप बीमार हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • गर्मी के दौरान डीहाइड्रेशन से बचने के लिए ओआरएस का घोल पीएं. लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ऐसे पेय पदार्थ हैं, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं.
  • घर में अगर मवेशी या जानवर पालते हैं, तो उन्हें भी छायादार जगह में रखें. उन्हें भी पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी देते हैं.
  • अपने घर को ठंडा रखें. इसके लिए पर्दे, शटर या सनशेड का इस्तेमाल करें. रात में खिड़कियों को खोल दें, ताकि ठंडी हवा आती रहे.
  • घर में पंखे का प्रयोग करें. बहुत ज्यादा गर्मी हो तो गीले कपड़े पहनें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करते रहें.

Also Read : Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड HEAT WAVE, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अभी और बढ़ेगा तापमान

Also Read : आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola