ePaper

चुनाव में हेमंत की लड़ाई को झारखंड की जनता ने लड़ी : कल्पना

Updated at : 01 Jun 2024 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

कल्पना सोरेन ने कहा है कि हेमंत की लड़ाई को झारखंड की जनता ने इस चुनाव में लड़ा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि देश में चुनाव महापर्व का आखिरी चरण पूरा हुआ है.

विज्ञापन

रांची. कल्पना सोरेन ने कहा है कि हेमंत की लड़ाई को झारखंड की जनता ने इस चुनाव में लड़ा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि देश में चुनाव महापर्व का आखिरी चरण पूरा हुआ है. चुनाव के इस महासमर में सभी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. झारखंड समेत देश के करोड़ों मतदाताओं, समस्त मतदानकर्मियों, समस्त प्रत्याशियों और झामुमो तथा इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को मैं हार्दिक धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट करती हूं. इस बीच भीषण गर्मी में हमने कुछ मतदानकर्मियों को भी खोया, ईश्वर सभी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. श्रीमती सोरेन ने लिखा है कि चुनाव प्रचार के बाद जेल में हेमंत जी से मुलाकात हुई. लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल नहीं हो पाने का उन्हें बहुत दुख है, परंतु आप सभी की मेहनत और परिश्रम को लेकर वो उत्साहित भी हैं. हेमंत जी के संघर्ष और अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई को झारखंड की महान जनता ने इस चुनाव में लड़ा है. वास्तव में यह चुनाव जनता मालिक ने लड़ा है तानाशाही ताकतों के खिलाफ. उन्होंने लिखा है कि चार जून के दिन मतगणना है और इंडिया की ताकत के साथ चार जून को देश एक नये समावेशी मार्ग की ओर अग्रसर होगा. चार जून को मतगणना खत्म होने तक की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होगी, हमें स्ट्रांग रूम की कड़ी पहरेदारी करते रहनी है और मतगणना के दिन, विशेष कर काउंटिंग एजेंट्स कृपया ध्यान दें कि मतगणना खत्म होने तक हमें एकदम सजग, सक्रिय और सतर्क रहते हुए मतगणना की पूरी प्रक्रिया को एकाग्रता के साथ पूरा करना है. उन्होंने लिखा है कि जीत का सर्टिफिकेट लाने तक हमें वही जज्बा, वही जुझारूपन बनाये रखना है. यह आपके बेटे और भाई हेमंत जी के संघर्ष का सवाल है, यह हमारी झारखंडियत का सवाल है. हम तभी जीतेंगे, जब लोकतंत्र जीतेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola