Ranchi News: राजभवन के पास से हटेगा धरना स्थल, अब इस नए जगह पर प्रदर्शन करेंगे लोग
Published by : Dipali Kumari Updated At : 22 Jul 2025 8:47 AM
Protest
Ranchi News: जाकिर हुसैन पार्क के पास बने धरना स्थल पर अब किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं होगा. प्रदर्शन स्थल को जाकिर हुसैन पार्क के पास से दूसरे जगह पर शिफ्ट होगा. 3-4 दिनों के भीतर धरना स्थल जाकिर हुसैन पार्क के पास से वेजिटेबल मार्केट के पास शिफ्ट कर दिया जायेगा.
Ranchi News: राजधानी रांची में राजभवन के समक्ष यानी जाकिर हुसैन पार्क के पास बने धरना स्थल पर अब किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं होगा. दरअसल प्रदर्शन स्थल को जाकिर हुसैन पार्क के पास से दूसरे जगह पर शिफ्ट किया जायेगा. जिला प्रशासन और नगर निगम ने जाकिर हुसैन पार्क से थोड़ी दूरी पर स्थित वेजिटेबल मार्केट के एक हिस्से को धरना स्थल बनाने का फैसला किया है. 3-4 दिनों के भीतर धरना स्थल जाकिर हुसैन पार्क के पास से वेजिटेबल मार्केट के पास शिफ्ट कर दिया जायेगा.
एसडीओ ने किया वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर कल सोमवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने जाकिर हुसैन और वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण किया. इसके बाद वहां लगने वाले वाहनों को एक जगह व्यवस्थित कर धरना के लिए जगह चिह्नित करने को कहा गया. अब 3-4 दिनों के भीतर वेजिटेबल मार्केट के पास जनता अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करती नजर आयेगी.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
पिछले 15 दिनों से चल रही धरना स्थल को शिफ्ट करने की प्रक्रिया
इस संबंध में एसडीओ उत्कर्ष ने बताया कि पिछले 15 दिनों से धरना स्थल को शिफ्ट करने की प्रकिया चल रही है. इसके लिए जाकिर हुसैन पार्क से कचहरी चौक तक निगम और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था. अतिक्रमण कर दुकान स्थापित करनेवालों को हटाया गया था. फ्लाइओवर के शुरू होने के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न होने की वजह से धरना स्थल को हटाया जा रहा है.
Smart Meter: नहीं रहेगा पर्याप्त बैलेंस, तो 25 जुलाई से कटेगी बिजली, JBVNL ने जारी किया नोटिस
स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड पहुंचा सारंडा सैंक्चुअरी का मामला, SC में 23 जुलाई को होगी सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










